एक्सप्लोरर

US Shooting: अंधाधुंध फायरिंग से फिर दहला अमेरिका, जॉर्जिया में भीषण गोलीबारी में चार लोगों की मौत

US Georgia Shooting: अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं हो रहीं हैं. शनिवार को हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई. जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है.

US Shooting News: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. ताजा मामला जॉर्जिया के अटलांटा का है, जहां शनिवार (16 जुलाई) सुबह हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई. इस घटना ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया. स्थानीय पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. 

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, हैम्पटन के पुलिस प्रमुख जेम्स टर्नर ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि गोलीबारी सुबह 10:45 बजे के आसपास अटलांटा से लगभग 35 मील दक्षिण में स्थित हैम्पटन शहर में हुई. पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को हुई गोलीबारी में तीन पुरुष और एक महिला की गोली लगने से मौत हुई है. हालांकि मृतकों की पहचान उजागर नहीं हो पाई है. 

हमले का मकसद जांच रही पुलिस 

कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने कहा कि उन्हें आंद्रे लॉन्गमोर नामक युवक पर गोलीबारी करने का संदेह था. जिसे गिरफ्तार किया जा चुका है. हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि उसने इस घटना को क्यों अंजाम दिया? अधिकारियों ने बताया कि हैम्पटन निवासी लॉन्गमोर (40) के खिलाफ पहले ही चार गिरफ्तारी वारंट जारी किए जा चुके थे. 

टर्नर ने कहा कि पुलिस की चार टीमें मामले की जांच कर रही हैं. अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमलावर पीड़ितों को जानता था या नहीं. जानकारी के मुताबिक हत्या करने के बाद संदिग्ध हमलावर पांच घंटे से अधिक समय तक फरार रहा था. ऐसे में पुलिस ने गोलीबारी की घटना के बाद कहा था कि हम हमलावर को जल्द खोज लेंगे, चाहे वह किसी भी बिल में छिपने की कोशिश करे.

हमलावर पर रखा गया था ईनाम 

इतना ही नहीं, शेरिफ कार्यालय ने लॉन्गमोर की गिरफ्तारी के लिए सूचना देने वाले को 10,000 अमेरिकी डॉलर का इनाम देने का ऐलान किया था. गौरतलब है कि इस साल यह अमेरिका में होने वाली गोलीबारी की 31वीं घटना है. इन घटनाओं में अब तक कम से कम 153 लोगों की जान गई हैं. 

ये भी पढ़ें: US Earthquake:: अमेरिका के अलास्का में भूकंप के तेज झटके, 7.3 तीव्रता से कांपी धरती, सुनामी की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Israel-US Iran War Live: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन से हमला, ईरान ने फिर दी धमकी, कहा - 'अब नहीं होगी बात...'
Live: कुवैत में अमेरिकी बेस पर ड्रोन से हमला, ईरान ने फिर दी धमकी, कहा - 'अब नहीं होगी बात...'
Iran US War: हमलों के बीच मिडिल ईस्ट के फुजैराह बंदरगाह से बचकर निकला भारतीय टैंकर, जानें कितना तेल पहुंचेगा देश
हमलों के बीच मिडिल ईस्ट के फुजैराह बंदरगाह से बचकर निकला भारतीय टैंकर, जानें कितना तेल पहुंचेगा देश
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
Iran Israel War: मिडिल ईस्ट की जंग थमने के आसार नहीं! ट्रंप बोले- 'हम खर्ग द्वीप पर फिर से करेंगे हमला'
मिडिल ईस्ट की जंग थमने के आसार नहीं! ट्रंप बोले- 'हम खर्ग द्वीप पर फिर से करेंगे हमला'

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
दिल्ली में LPG वितरण का नया सिस्टम, 5 किलो वाले सिलेंडर पर रोक, इन 8 सेवाओं में होगी कटौती
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
‘मैं मर गया हूं...’, मौत की अफवाहों के बीच नेतन्याहू का वीडियो आया सामने, जानें बीबी ने क्या कहा?
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को खरीदना चाहता है IPL का पूर्व चेयरमैन, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा
West Bengal Election 2026: बंगाल में 8 की जगह अब सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता बनर्जी के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
बंगाल में 8 की जगह सिर्फ 2 चरणों में चुनाव, ममता के लिए कितना मुश्किल? जानें एक्सपर्ट्स की राय
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
'केडी: द डेविल' के नए गाने ने मचाया धमाल, 'सरके चुनर तेरी सरके' में नोरा फतेही और संजय दत्त ने लगाई आग
Iran-Israel War: LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
LPG संकट ने गिग वर्कर्स पर ढाया कहर, कमाई पर पड़ा असर, घर चलाने में हो रही परेशानी
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
आपके इलाके में PNG कनेक्शन मिलता है या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक
"ये मुंबई है यहां पैसा बरसता है" माया नगरी के ऑटो वाले कमा रहे 75000 रुपये महीना, वीडियो से हैरान इंटरनेट
Embed widget