एक्सप्लोरर

समंदर की गहराई का खुला एक बड़ा राज, वैज्ञानिकों को पानी के नीचे मिला बुर्ज खलीफा से दो गुना ऊंचा पहाड़!

Ocean Mountains News: समुद्र की गहराइयों को लेकर एक अहम जानकारी सामने आई है, जो दिखाती है कि अभी इंसानों को समुद्र को समझना बाकी है.

Ocean Mountains: समंदर की गहराइयों में ढेरों ऐसे राज छिपे हुए हैं, जिनसे राज उठना अभी बाकी है. यहां तक कहा जाता है कि इंसानों को समंदर की तुलना में स्पेस के बारे में ज्यादा मालूम है. हालांकि, अब सच में ऐसा लगने लगा है. इसकी वजह ये है कि अमेरिका के श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के महासागर खोजकर्ताओं ने समुद्र की रहस्यमय गहराई के बारे में हमारी जानकारियों को चुनौती देते हुए पानी के नीचे एक विशालकाय पहाड़ को खोज निकाला है. 

समुद्र के नीचे मौजूद ये पहाड़ ग्वाटेमाला के तट से दूर खोजा गया है. इसकी ऊंचाई 1600 मीटर है और इसके आगे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी बौनी नजर आती है. दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंची है. इससे पता चलता है कि ये पहाड़ कितना ऊंचा है. श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के महासागर खोजकर्ताओं के जरिए समुद्री सतह की मैपिंग की जा रही थी, ताकि समुद्र के बारे में अच्छे से समझा जा सके. उस दौरान ही इस पहाड़ की खोज हुई. 

इस खास जहाज के जरिए हुई खोज

समुद्री पहाड़ 14 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है और ये समुद्र की सतह से 2400 मीटर नीचे डूबा हुआ है. इस पहाड़ को एक खास समुद्री व्हीकल के जरिए खोजा गया. इस व्हीकल को फाल्कोर (टू) रिसर्च व्हीकल के तौर पर जाना जाता है. ये एक समुद्री जहाज है, जिसमें समुद्र की सतह को मैप करने के लिए कई सारे उपकरण लगे हुए हैं. पहाड़ को खोजने में व्हीकल में लगे EM124 मल्टीबीम इकोसाउंडर का सहारा लिया गया. 

पानी के नीचे मौजूद हो सकते हैं 1 लाख पहाड़

समुद्र की लहरों के नीचे मौजूद समुद्री पहाड़ मछलियों और वातावरण के लिए बेहद उपयुक्त माने जाते हैं. जिस समुद्री पहाड़ को अभी खोजा गया है, उसके ऊपर गहराई में मौजूद कोरल, स्पंज और कई सारी मछलियां मिली हैं. एक तरह से यहां एक रंग-बिरंगी दुनिया बसी हुई है. NOAA ओशन एक्सप्लोरेशन का कहना है कि समुद्र में एक लाख से ज्यादा समुद्री पहाड़ मौजूद हो सकते हैं, जिनकी अभी तक खोज नहीं हुई है. इन पहाड़ों की ऊंचाई 1000 मीटर तक हो सकती है. 

यह भी पढ़ें: स्पेस स्टेशन में मौजूद एस्ट्रोनॉट ऐसे काटते हैं बाल, वीडियो देख कर हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget