एक्सप्लोरर

Kailasa: कैलासा के प्रतिनिधि की बातों को जगह नहीं दी जाएगी, संयुक्त राष्ट्र ने खोली भारतीय भगोड़े नित्यानंद की पोल

Kailasa in UN: भगोड़ा नित्यानंद बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोपों में वांछित है. 2019 में वह भारत छोड़ भाग गया था. फिर उसने अपना अलग देश बनाने का दावा किया था. 

Kailasa Geneva Meeting: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है, जिसमें भारतीय भगोड़े नित्यानंद की ओर से तथाकथित 'यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा (यूएसके)' की प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की एक बैठक में भाषण दे रही हैं. अब इस मामले पर संयुक्त राष्ट्र ने अपना पक्ष रखा है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय ने कहा है कि काल्पनिक देश कैलासा की प्रतिनिधि की बातों को नज़रअंदाज़ किया जाएगा. पिछले सप्ताह जिनेवा की सार्वजनिक सभाओं में कैलासा के प्रतिनिधि द्वारा दी गई  दलील 'अप्रासंगिक' है. 

अपनी दो सार्वजनिक बैठकों में तथाकथित ‘यूएसके प्रतिनिधियों’ की भागीदारी की पुष्टि करते हुए मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) ने कहा कि उन्हें प्रचार सामग्री वितरित करने से रोका गया था और उनके भाषण पर ध्यान नहीं दिया गया. इस सार्वजनिक बैठक में सभी के लिए रजिस्ट्रेशन खुला था.

OHCHR के प्रवक्ता की यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर वीडियो और तस्वीरों के वायरल होने के बाद आई है, जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा के एक प्रतिनिधि को स्वदेशी अधिकार और सतत विकास पर काल्पनिक देश की ओर से बोलते हुए देखा गया है. दोनों कार्यक्रम 22 और 24 फरवरी को आयोजित किए गए थे. 

ओएचसीएचआर के प्रवक्ता ने उनकी भागीदारी के बारे में पूछे जाने पर कहा कि ऐसे सार्वजनिक आयोजनों के लिए पंजीकरण एनजीओ और आम जनता के लिए खुला होता है. कोई भी संधि निकायों को जानकारी प्रस्तुत कर सकता है, जो प्राप्त अभिवेदनों की विश्वसनीयता निर्धारित करने के लिए अपने निर्णय का उपयोग करता है. 

भारत में बलात्कार का आरोपी है नित्यानंद

भगोड़ा नित्यानंद भारत में बलात्कार और यौन उत्पीड़न के कई आरोपों में वांछित है, हालांकि हमेशा से वह इन आरोपों का खंडन करता रहा है. जेल जाने के डर से वह रातोंरात भारत छोड़कर भाग गया था और उसने अपना अलग देश बनाने का दावा किया था. 

ऐसे बनाया था ‘कैलासा’

भगोड़ा नित्यानंद 2019 में भारत छोड़ भाग गया था. इसके बाद उसने एक द्वीप पर ‘कैलासा’ नामक स्थान पर अपना आश्रम स्थापित किया. वाकई में कैलासा कहां है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. लेकिन नित्यानंद ने यहां अपना अलग साम्राज्य बना रखा है. सिर्फ इतना ही नहीं, उसने कैलासा का अपना पासपोर्ट, झंडा बना रखा है. इसके साथ ही नित्यानंद का अपना  ‘रिजर्व बैंक ऑफ कैलासा’   नामक एक बैंक भी है. 

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi At Cambridge: कैंब्रिज में बोले राहुल गांधी, 'मुझे खुफिया अधिकारियों ने बताया मेरे फोन की जासूसी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget