एक्सप्लोरर

सुरक्षा परिषद ने मिस्र में आतंकवादी हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मिस्र में अल-वहत रेगिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की.

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मिस्र में अल-वहत रेगिस्तान में हुए आतंकवादी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की. हमले में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी. यह हमला शुक्रवार को हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे.

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष फ्रैंकोइस डेलाट्रे द्वारा जारी प्रेस बयान में कहा गया कि परिषद के सदस्यों ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति और मिस्र की सरकार के प्रति संवेदना और अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त की है. साथ ही घायल हुए लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

सुरक्षा परिषद ने अपराधियों, आयोजकों, वित्तदाताओं और आतंकवाद के इस घृणित कृत्यों के लिए न्याय करने की आवश्यकता को रेखांकित किया और सभी राज्यों से इस संबंध में सक्रिय रूप से मिस्र सरकार और सभी संबंधित अधिकारियों के साथ सहयोग करने का आग्रह किया.

परिषद ने दोहराया कि आतंकवाद का कोई भी रूप अपराधपूर्ण और अनुचित है, चाहे कहीं भी, कभी भी हो और जिसने भी किया हो.

सुरक्षा परिषद ने कहा कि आतंकवाद अपने सभी रूपों में अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है. साथ ही सुरक्षा परिषद ने सभी राज्यों से अंतर्राष्ट्रीय शांति और आतंकवादी कृत्यों के कारण होने वाले सुरक्षा के हर प्रकार के खतरों से निपटने के लिए कहा.

अधिकारियों ने कहा कि यह हाल के वर्षो में मिस्र के सुरक्षाकर्मियों पर होने वाले सबसे घातक घटनाओं में से है.

उल्लेखनीय है कि काहिरा के दक्षिण-पश्चिम में आतंकवादी ठिकाने पर छापे के दौरान कम से कम 54 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई. इनमें 20 अधिकारी और 34 अनिवार्य सेवा के तहत भर्ती किए गए जवान शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget