एक्सप्लोरर

Russia Ukrain War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने किया सरेंडर, कहा- रूस सैनिकों को वापस बुलाए, बातचीत के लिए तैयार

Zelenskys Surrender: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को कई महीने हो चुके हैं लेकिन इसका कोई हल नहीं निकला. वहीं जेलेंस्की का बयान आया है कि रूस अपने सैनिकों को वापस बुलाए वो बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

Zelensky Urges to Stop War: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि उनका देश रूस के साथ युद्ध को लेकर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए तैयार है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जेलेंस्की के हवाले से मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि रूस यूक्रेन से अपने सैनिकों को वापस बुलाए और युद्ध पर विराम लगाए. साथ ही हम उनके साथ फिर से बातचीत करने के लिए तैयार हैं.

जेलेंस्की ने 23 फरवरी का जिक्र क्यों किया?

उन्होंने युद्ध शुरू होने से पहले दिन का जिक्र करते हुए कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए 23 फरवरी की स्थिति पर फिर से बात होनी चाहिए. मुझे यूक्रेन के लोगों द्वारा यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था, न कि किसी प्रकार के मिनी यूक्रेन के राष्ट्रपति के रूप में. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, 23 फरवरी की स्थिति के संदर्भ से पता चलता है कि यूक्रेन रूस के साथ शांति बनाने से पहले क्रीमिया पर फिर से कब्जा करने पर जोर नहीं दे सकता है.

प्रायद्वीप पर 8 साल पहले रूस ने कब्जा कर लिया था. रूस और यूक्रेन के बीच राजनयिक वार्ता को फिर से शुरू करने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने हमारे सभी पुलों को नष्ट कर दिया है. यूक्रेनी और रूसी प्रतिनिधिमंडलों ने मार्च के अंत में इस्तांबुल, तुर्की में व्यक्तिगत रूप से शांति वार्ता के अपने नवीनतम दौर का आयोजन किया.

युद्ध जारी रखने के लिए की थी फंड की मांग

इससे पहले जेलेंस्की ने युद्ध जारी रखने के लिए ग्लोबल फंड रेसिंग प्लेटफॉर्म की शुरूआत की थी. इसके साथ ही उन्होंने लोगों से अपील भी की थी कि एकजुट होकर ही इस युद्ध को रोका जा सकता है. अगर रूस की बर्बादी से उबरना है तो सभी को मदद करनी होगी और यूक्रेन उनकी मदद को हमेशा याद रखेगा. इससे पहले जेलेंस्की ने सरेंडर करने से मना कर दिया था और पूरी ताकत से रूसी हमलों का जवाब देने की बात कही थी.

ये भी पढ़ें: Russia Ukraine War: मारियुपोल के स्टील प्लांट में घमासान लड़ाई जारी, विजय दिवस से पहले शहर का अंतिम गढ़ जीतना चाहती है रूसी सेना

ये भी पढ़ें: Russian Air Raid on School: रूस ने पूर्वी यूक्रेन के स्कूल पर की बमबारी, 60 लोगों के मारे जाने की आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget