एक्सप्लोरर

Liz Truss: पद संभालने के बाद से उथल-पुथल पर ब्रिटेन की पीएम लिज ट्रस ने मांगी माफी, कहा- मुझसे हुई हैं गलतियां

ब्रिटिश राजनीति में हुए उथल-पुथल के बारे में पहली बार ट्रस ने सोमवार को स्वीकार किया कि गलतियां हुई थीं. उन्होंने कहा कि मुझे उन गलतियों के लिए खेद है, लेकिन मैंने सुधार किया है."

Liz Truss: ब्रिटेन (Britain) की प्रधानमंत्री लिज ट्रस के नेतृत्व के पहले कुछ हफ्ते उथल-पुथल भरे रहे हैं. इसके लिए उन्होंने अफसोस जताया है. इस दौरान ब्रिटिश राजनीति में बेहद नाटकीय तरीके से कुछ फैसले वापस लिए गए. ट्रस के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने उनके पूरे टैक्स कटौती के एजेंडे को पलट दिया. लिज ट्रस के नेतृत्व में टैक्स कटौतियों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद प्रधानमंत्री ने सोमवार (17 अक्टूबर) को विवाद का केंद्र बनी सभी टैक्स कटौतियों को वापस लेने की घोषणा की.

कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व करेंगी

ट्रस ने सोमवार (17 अक्टूबर) रात को स्वीकार किया कि गलतियां हुई थीं. साथ ही उन्होंने दिया कि वह कहीं नहीं जा रही हैं और अगले आम चुनाव में कंजर्वेटिव पार्टी का नेतृत्व करेंगी. हाल के दिनों में उनकी पार्टी के भीतर विद्रोही आवाजें तेज होने लगी थीं. इसके बीच उन्होंने कहा कि वह ब्रिटिश लोगों की भलाई के लिए अपने आर्थिक मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं. ट्रस ने कहा, ''मैं मानती हूं कि हमने गलतियां की हैं. मुझे उन गलतियों के लिए खेद है, लेकिन मैंने उन गलतियों को सुधार लिया है."

जनता के लिए काम करना है

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैंने एक नया वित्त मंत्री नियुक्त किया है. हमने आर्थिक स्थिरता और आर्थिक अनुशासन बहाल किया है. अब मैं जनता के लिए जो करना चाहती हूं, उस काम को आगे बढ़ाया जा रहा है. हम 2019 के घोषणापत्र पर चुने गए हैं, और मैं उसे आगे बढ़ाना चाहती हूं और पूरा करना चाहती हूं.'' उन्होंने बीबीसी को बताया कि वह डटी हुई हैं, क्योंकि उन्हें देश के लिए काम करने के लिए चुना गया था.

आयकर में एक पेंस की कटौती

इससे पहले ब्रिटेन के नए फाइनेंस मिनिस्टर हंट ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन की इकोनॉमिक स्थिति में सुधार होने तक आयकर में एक पेंस की कटौती के फैसले को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है. पूर्व वित्त मंत्री क्वारटेंग ने भी अपने मिनी बजट में इसे अप्रैल 2023 से लागू करने का ऐलान किया था. इसके अलावा सरकार की ऊर्जा मूल्य गारंटी केवल अप्रैल तक ही सारे जगह उपलब्ध होगी, जबकि मूल रूप से योजना दो साल के लिए थी.

ये भी पढ़ें:- Britain: 100 सांसद इसी हफ्ते लिज ट्रस को पीएम पद से हटाने की करेंगे कोशिश, रिपोर्ट में दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
इस मुस्लिम इंफ्लुएंसर ने छोड़ी सोशल मीडिया की दुनिया, मुंबई छोड़ गांव में हुई शिफ्ट- खुद दी जानकारी
Embed widget