एक्सप्लोरर

ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से हाहाकार, 17 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

ब्रिटेन में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार होने वाला है. यहां अब तक 36 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 97,329 लोगों की जान जा चुकी है.

लंदन: ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन नियंत्रण से बाहर है. ब्रिटिश सरकार तमाम पाबंदियों के बावजूद संक्रमण पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है. इसी के मद्देनजर अब ब्रिटिश सरकार ने देशव्यापी लॉकडाउन को 17 जुलाई तक बढ़ा दिया है. साथ ही ज्यादा खतरे वाले देशों से आने वाले यात्रियों को कम से कम 10 दिनों तक क्वांरटीन रखने का फैसला लिया गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग के लिए 17 जुलाई तक लॉकडाउन कानून को आगे बढ़ा दिया है. इस दौरान देश में पब, रेस्तरां, दुकानों और सार्वजनिक स्थल बंद रहेंगे. विदेशी यात्रियों को 10 दिन के लिए होटल में क्वांरटीन रहना होगा.

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा है कि सरकार बढ़ते संक्रमण के मामले के चलते लॉकडाउन प्रतिबंधों को आसान बनाने पर विचार नहीं कर सकती है. जब सरकार को यह भरोसा हो जाएगा कि टीकाकरण अभियान का कुछ पॉजिटिव असर हो रहा है, तभी इस बारे में विचार किया जा सकता है.

संक्रमण से ब्रिटेन में करीब 1 लाख की मौत ब्रिटेन में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक लाख के पार होने वाला है. यहां अब तक 36 लाख से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं. इनमें से 97,329 लोगों की जान जा चुकी है. बीते दिन ब्रिटेन में 33,552 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए और 1300 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. अब तक 5.38 लाख लोगों को टीके की पहली खुराक लग चुकी है.

पीएम बोरिस जॉनसन को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के चलते मौत के आंकड़े में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. हाल ही में उन्होंने कहा था, "हमें जानकारी दी गई है कि ये नया स्ट्रेन तेजी से फैलने के साथ ही मृत्यु दर बढ़ सकती है. हालांकि हमें इस बात के सबूत जरूर मिले हैं कि कोरोना के खिलाफ इस्तेमाल किए जा रहे दोनों टीके प्रभावी है."

टीके की दो खुराक के बीच 12 हफ्ते का अंतर रखने पर बहस कोविड-19 के टीके की दो खुराक के बीच 12 हफ्ते का अंतर रखने को लेकर यहां बहस छिड़ गई है. ब्रिटेन की सरकार के इस कदम उद्देश्य अधिक से अधिक संख्या में लोगों को टीके की कम से कम पहली खुराक देना है. जिनमें एक टीका फाइजर/बायोएनटेक का है और दूसरा टीका ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनेका का है. दोनों ही टीकों की दूसरी खुराक कुछ हफ्ते के अंतर के बाद दिये जाने की जरूरत बताई गई है.

टीके की दूसरी खुराक 21 दिनों के अंदर दिए जाने की शुरुआती सलाह को ब्रिटिश सरकार के वैज्ञानिकों ने संशोधित कर दिया और दो खुराक के बीच 12 हफ्ते का अंतर रखने का सुझाव दिया है. इसका उद्देश्य, कहीं अधिक संख्या में लोगों को टीके की कम से कम एक खुराक देना है ताकि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ कुछ हद तक तत्काल सुरक्षा कवच मिल सके.

ये भी पढ़ें- ब्राजील के बाद अब WHO भी हुआ भारत का मुरीद, कई देशों को Corona Vaccine भिजवाने के लिए PM मोदी का किया शुक्रिया

प्रत्यर्पण से बचने के लिए विजय माल्या का नया पैंतरा, ब्रिटेन में शरण की मांग का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget