एक्सप्लोरर

निर्धारित समय से ज्यादा रुके लोगों को बाहर निकाल रहा ये मुस्लिम देश, फ्लाइट टिकट में भी मिल रही छूट

निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक रहने वाले लोगों को उनके देश वापस भेजने के लिए यूएई ने एयर टिकटों में डिस्काउंट देने की घोषणा की है. 

UAE Visa Amnesty: यूएई ने अपने यहां निर्धारित अवधि से ज्यादा समय तक रहने वाले लोगों की संख्या को कम करने के लिए अहम कदम उठाया है. दरअसल, यूएई ने ऐसे लोगों को वापस अपने देश जाने के लिए रियायती हवाई किराया देने की बात कही है. 

रियायती हवाई किराए के संबंध में अमीरात, एतिहाद और एयर अरेबिया जैसी एयरलाइनों के साथ करार किया गया है. इस संबंध में फेडरल अथॉरिटी फॉर आइडेंटिटी, सिटिजनशिप, कस्टम्स एंड पोर्ट सिक्योरिटी (आईसीपी) ने कहा कि इस स्कीम का लाभ उठाने वाले लोगों को कम कीमतों पर उड़ानों की टिकट की पेशकश होगी. 

किनके लिए है ये स्कीम?

जनरल डायरेक्टरेट ऑफ रेजिडेंसी एंड फॉरनर्स अफेयर्स (जीडीआरएफए) दुबई के उप महानिदेशक मेजर जनरल ओबैद मुहीर बिन सुरूर ने खलीज टाइम्स से बातचीत में भी सरकार के इस कदम की पुष्टि की. वो बोले, हवाई किराए में रियायत उन लोगों के लिए है जो देश तो छोड़ना चाहते हैं लेकिन आर्थिक रूप से कमजोर हैं या वित्तीय बाधाओं से घिरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि अमीरात, एतिहाद और एयर अरेबिया की उड़ानों में लोगों को वापस भेजा जाएगा. 

कब तक उठा सकेंगे लाभ

जानकारी दी गई कि एक सितंबर से शुरू होगा जो 30 अक्टूबर, 2024 यानी कि करीब दो महीने तक प्रभावी रहेगा. इस माफी कार्यक्रम में समाप्त हुए रेजिडेंट और टूरिस्ट वीजा को शामिल किया गया है. बताया गया कि बिना किसी डॉक्यूमेंट के पैदा हुए लोग भी सरकार के इस कार्यक्रम का लाभ उठा सकेंगे और उन्हें अपनी स्थिति में सुधार का भी मौका मिलेगा. अहम ये है कि अपने स्पॉन्सर से फरार हुए लोग भी इस प्रोग्राम के तहत आवेदन कर सकेंगे. 

किसे नहीं मिलेगा लाभ?

अधिकारियों ने कहा कि जो लोग अवैध रूप से यूएई में दाखिल हुए हैं, वो आवेदन नहीं कर सकेंगे.आईसीपी ने आश्वासन देते हुए कहा कि लोगों से किसी भी तरह का ओवरस्टे चार्ज या एग्जिट फीस नहीं वसूली जाएगी. कहा गया कि देश छोड़ने वाले लोगों के दोबारा प्रवेश करने पर भी किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं होगा, उचित वीजा के साथ लौटने वाले लोग दोबारा यूएई आ सकेंगे. 

डायरेक्ट जारी होगा एग्जिट परमिट

आईसीपी के मुताबिक, अगर रिकॉर्ड में लोगों के बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट हैं तो सिर्फ उन्हें ऑनलाइन प्रस्थान परमिट आवेदन जमा करना होगा और तुरंत उन्हें एग्जिट परमिट जारी कर दिया जाएगा. वहीं जिन लोगों के फिंगरप्रिंट, रिकॉर्ड में नहीं हैं उन्हें एक प्रोसेस को पूरा करने के बाद एग्जिट परमिट जारी होगा. 

कहां होंगे केंद्र?

बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंटिंग (Biometric Fingerprinting) के लिए अबू धाबी में अल धफरा, सुवैहान, अल मकाम और अल शाहमा में केंद्र बनाए गए हैं. वहीं दुबई में अल अवीर में जीडीआरएफए केंद्र में ये प्रोसेस किया जा सकेगा. वहीं देश छोड़ने वाले लोगों को एग्जिट या परमिट पास मिलेगा जो रिहाई के बाद महज 14 दिनों के लिए वैध रहेगा. 

ये भी पढ़ें: Israel Museum: 4 साल के बच्चे ने तोड़ा इजरायल के म्यूजियम में रखा 3500 साल पुराना जार, जानिए इसकी खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
जॉर्डन में 2 सैनिकों की मौत पर भड़का अमेरिका, ईरान पर फिर शुरू कर दी एयरस्ट्राइक, कहा- 'हमारा मकसद IRGC को...'
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
'ट्रंप के हस्ताक्षर की कोई वैल्यू नहीं', ईरान और अमेरिका के बीच MoU टूटने पर भड़के मुज्तबा खामेनेई
US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget