एक्सप्लोरर

17 वर्षीय नाबालिग ने Twitter hack कर कमाए 22.5 करोड़ के करीब बिटकॉइन

टाम्पा बे टाइम्स के मुताबिक, फ्लोरिडा के टाम्पा से ताल्लुक रखने वाले इन लड़कों को इस सप्ताहांत में पहली बार कोर्ट में पेश किया गया और अपने इस काम को अंजाम देने के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया.

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर पर सबसे बड़े हैक को अंजाम देने वाले लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस शख्स ने 30 लाख डॉलर यानी लगभग 22.5 करोड़ रुपये के बराबर बिटकॉइन कमाए हैं. 17 वर्षीय ग्राहम ईवान क्लार्क फ्लोरिडा से है, जिसने अपने दो साथियों की मदद से पिछले महीने बराक ओबामा, जो बिडेन, बिल गेट्स, जेफ बेजोस, इलॉन मस्क सहित 130 नामी-गिरामी हस्तियों के ट्विटर प्रोफाइल को हैक कर सबको चौंका दिया था. अमेरिकी न्याय विभाग द्वारा ग्राहम और उसके साथियों को दोषी करार दिया गया है.

टाम्पा बे टाइम्स के मुताबिक, फ्लोरिडा के टाम्पा से ताल्लुक रखने वाले इन लड़कों को इस सप्ताहांत में पहली बार कोर्ट में पेश किया गया और अपने इस काम को अंजाम देने के बारे में उन्होंने विस्तार से बताया. क्लार्क को एक छोटे से कोर्टरूम में वीडियो स्क्रीन पर काउंटी जज जोएल एन ओबर के सामने पेश किया गया.

फ्लोरिडा के कानून के तहत क्लार्क के लंबित मुकदमे को निस्तारित करने के लिए तय की गई जमानत की राशि 750,000 डॉलर का दस प्रतिशत यानी 72,500 डॉलर लगेगा, क्योंकि उसकी उम्र कम है. क्लार्क ने इस काम के लिए ऑरलैंडो के 22 वर्षीय नीमा फैजली और ब्रिटेन के 19 वर्षीय मेसन शेपर्ड से मदद ली थी.

न्याय विभाग ने पिछले हफ्ते अपने एक बयान में कहा, क्लार्क पर संचार धोखाधड़ी के 17 आरोप, व्यक्तिगत जानकारी के फर्जी उपयोग के लिए 11 और संगठित धोखाधड़ी के लिए एक-एक आरोप लगे हैं. ब्रिटेन के 19 वर्षीय मेसन शेपर्ड पर वायर धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने और एक संरक्षित कम्प्यूटर के साथ जानबूझकर छेड़खानी करने के आरोप लगे हैं. 22 वर्षीय नीमा फैजली पर संरक्षित कम्प्यूटर के साथ जानबूझकर छेड़खानी करने और इस काम में बाकियों की सहायता करने के आरोप लगे हैं.

ये भी पढ़ें:

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- अमेरिका कोरोना वायरस के खिलाफ ‘बहुत अच्छा’ कर रहा, भारत में ‘जबर्दस्त समस्या’

कुलभूषण जाधव मामला: पाकिस्तान की अदालत ने तीन वरिष्ठ वकीलों को न्याय मित्र नियुक्त किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
मेलानिया ट्रंप ने कराया रूस-यूक्रेन में सीजफायर, व्हाइट हाउस ने क्या बताया?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे के खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये, इवेंट में हुआ था विवाद
अंजलि अरोड़ा के खिलाफ कार्रवाई, इवेंट ऑर्गेनाइजर ने मांगे 1.20 करोड़ रुपये
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े

Embed widget