एक्सप्लोरर

Twitter ने नौकरी से निकाले गए कुछ कर्मचारियों को वापस बुलाया, आखिर मस्क ने क्यों पलटा अपना ही फैसला?

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ट्विटर उन लोगों को दोबारा वापस कंपनी में बुला रहा है, जिन्हें हाल ही में निकाला गया गया था. पढ़ें आखिर इसके पीछे क्या वजह है.

Twitter Layoffs: एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर को खरीदते ही कंपनी में कुछ बड़े फैसले लिए, जिससे हर कोई हैरान रह गया. उन्होंने कंपनी से लगभग आधे लोगों की छंटनी का फैसला कर लिया. काफी लोगों को नौकरी से निकाल भी दिया गया. वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि ट्विटर उन लोगों को दोबारा वापस कंपनी में बुला रहा है, जिन्हें शुक्रवार को ही कंपनी से निकाला गया गया था.

हिंदुस्तान टाइम्स पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन लोगों को वापस बुलाया जा रहा है, उनमें से कुछ को गलती से हटा दिया गया था. दरअसल, प्रबंधन को इस बात का एहसास हुआ कि एलन मस्क के नए विजन को साकार करने के लिए उनमें से कई लोगों की जरूरत होगी, जिन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है.

छंटनी प्रक्रिया में जल्दबाजी दिखाई गई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलन मस्क के अधिग्रहण के बाद लागत कम करने के लिए इस हफ्ते ईमेल के जरिए करीब 3,700 लोगों को नौकरी से निकाल दिया. अब चूंकि इनमें से कई कर्मचारियों को वापस कंपनी में बुलाया जा रहा है तो इससे पता चला है कि छंटनी की यह प्रक्रिया कितनी जल्दी और अराजक थी.

'इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था'

भारत समेत दुनियाभर में माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच ट्विटर के कर्मचारियों की छंटनी के बीच इसके नए मालिक उद्योगपति एलन मस्क ने अपने कदम को सही ठहराते हुए कहा है कि कंपनी के हर दिन लाखों डॉलर का नुकसान झेलने की स्थिति में उनके पास छंटनी के अलावा कोई विकल्प ही नहीं बचा था. मस्क ने शनिवार को एक ट्वीट में कहा, "ट्विटर के कार्यबल में कटौती का जहां तक सवाल है तो कंपनी के 40 लाख डॉलर प्रतिदिन का नुकसान उठा रही है तो दुर्भाग्य से हमारे पास कोई विकल्प नहीं रहा."

ट्विटर की पेड सर्विस शुरू

ट्विटर ने एक नई ट्विटर ब्लू सदस्यता योजना शुरू की है, जो किसी भी यूजर के लिए वेरिफिकेशन चेक मार्क की पेशकश करता है. इसके लिए यूजर को $ 8 प्रति माह का भुगतान करना होगा. कंपनी ने यह भी कहा कि वह जल्द ही अन्य सुविधाओं को लॉन्च करेगी, जिसमें कम विज्ञापन, लंबे वीडियो पोस्ट करने की क्षमता और उत्तरों, उल्लेखों और खोजों में प्राथमिकता रैंकिंग प्राप्त करना शामिल है. बता दें भारत में भी यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी. मस्क ने एक ट्विटर यूजर के 'भारत में ट्विटर ब्लू सेवा शुरू होने के समय के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में ट्वीट किया, 'उम्मीद है, एक महीने से भी कम समय में.'

ये भी पढ़ें- Twitter अकाउंट्स सस्पेंड को लेकर एलन मस्क का एलान, बोले- अब चेतावनी नहीं मिलेगी, सीधा किया जाएगा निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान की तरफ से यूएई पर दागी गईं 2 मिसाइल, नागरिकों को वॉर्निंग जारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
'US का टेरिटरी', होर्मुज पर ट्रंप के नए मैप से बौखला उठेगा ईरान
Xप्लेन: रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?
रेटिंग 33% पर, 64% अमेरिकी नाराज! क्या ट्रंप के आखिरी दिन शुरू?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget