एक्सप्लोरर

Turkiye Earthquake: 7.8 तीव्रता के भूकंप से फिर कांपा तुर्किए, 1 हजार से ज्यादा मौतें, 5 हजार से ज्यादा लोग जख्मी

Turkiye Earthquake Update: तुर्किए (तुर्की) समेत मिडिल ईस्ट के चार देश सीरिया, लेबनान और इजराइल भूकंप से हिल गए. यहां फिर से भूकंप आया है. हजारों लोगों की जान मुश्किलों में है.

Turkiye Earthquake Situation: आज पश्चिमी एशिया के कई देश विनाशकारी भूकंप (Earthquake) से थर्रा गए. तुर्किए (तुर्की) समेत चार देशों लेबनान, सीरिया और इजराइल में सोमवार सुबह धरती हिली, हजारों लोग भूकंप की चपेट में आ गए. इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 7.8 थी. भूकंप के कारण भारी तबाही मची है. जानिए भूकंप से जुड़ी 10 बड़ी बातें- 

भूकंप के बाद बार-बार लगे तेज झटके
सोमवार की शाम को फिर से भूकंप के झटके लगे. यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 18 आफ्टर शॉक्स रिकॉर्ड किए गए. अभी बताया गया है कि दो आफ्टरशॉक और आये हैं, जिसमें एक झटका 5.8 का था, जबकि दूसरा झटका 5.7 तीव्रता का था. यह दूसरा झटका तुर्किए के पूर्वी हिस्‍से में आया है.

तुर्किए में गईं सबसे ज्‍यादा लोगों की जानें
भूकंप के बाद अकेले तुर्किए (तुर्की) में 1000 से ज्‍यादा लोगों की जानें चली गईं, जबकि अन्‍य देशों के मृतकों को मिलाकर यह आंकड़ा 1600 तक पहुंच गया है. ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 5,380 लोग जख्‍मी हुए हैं. भूकंप में 2818 इमारतें जमींदोज हो गई हैं और मलबे के भीतर से 2470 लोगों को बचाया गया है.

राहत-बचाव कार्य जोरों पर
भूकंप के झटकों के बीच बड़े पैमाने पर राहत-बचाव कार्य चल रहा है. न्‍यूज एजेंसी AP के मुताबिक, तुर्किए (तुर्की) समेत भूकंप से प्रभावित देशों में हजारों लोगों के क्षतिग्रस्‍त परिसरों में फंसे होने की आशंका है. तुर्किए डिजास्‍टर मैनेजमेंट की ओर से कहा गया कि अभी बहुत-से मलबे में फंसे हुए हैं. ऐसे में बड़े पैमाने पर बचाव एवं राहत अभियान चलाया जा रहा है.

अर्दोआन ने की आपात बैठक
तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन ने भूकंप के मद्देनजर आपात बैठक की है, जिसमें भूकंप पीड़ितों के लिए हरसंभव मदद की पेशकश की गई है. आपदाग्रस्‍त तुर्किए को कई देश मदद मुहैया कराएंगे. इन देशों में भारत भी शामिल है.

तीन दिन पहले दी गई थी भूकंप की चेतावनी
इस भूकंप को लेकर 3 दिन पहले एक यूरोपीय वैज्ञानिक ने भविष्यवाणी की थी. नीदरलैंड के वैज्ञानिक फ्रेंक होगरबीट्स ने इस बारे में 3 फरवरी को ट्वीट किया था, उन्‍होंने कहा था- आज नहीं तो कल, लेकिन जल्द इस क्षेत्र में 7.5 तीव्रता का भूकंप आने वाला है.

4 देशों को लेकर जारी किया था अलर्ट
वैज्ञानिक फ्रेंक होगरबीट्स के ट्वीट में कहा गया था कि 7.5 तीव्रता के भूकंप से साउथ- सेंट्रल तुर्किए, जॉर्डन, सीरिया और लेबनान प्रभावित होंगे. हालांकि, भूकंप की इस भविष्यवाणी से भी तुर्किए नहीं चेता.

बर्फबारी भी बनी मुसीबत
भूकंप के बीच तुर्किए के कई इलाकों में टेंपरेचर जीरो से नीचे दर्ज किया गया है. दरअसल, इन दिनों इस देश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. भूकंप से यहां एयरपोर्ट के रनवे डैमेज हो चुके हैं. बचाव-कार्य में बर्फबारी भी मुसीबत बनी है. 

सीरिया में 560 जानें गईं
तुर्किए के पड़ोसी देश सीरिया में भी हजारों लोगों की जान संकट में है. यहां 560 लोगों की मौत हो चुकी है.

गजियांटेप में था भूकंप का केंद्र
तुर्किए में भूकंप का पहला झटका सोमवार सुबह करीब सवा 4 बजे आया. इसका केंद्र गजियांटेप एरिया में था, जो सीरिया बॉर्डर से 90KM दूर है.

यह भी पढ़ें: शक्तिशाली भूकंप से मिडिल ईस्ट में बड़ी तबाही, तुर्किए और सीरिया में 757 लोगों की मौत, हजारों घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget