एक्सप्लोरर

हाथ बंधे हुए, बॉडी पर चोट के निशान, ईरान में लापता 3 भारतीय किडनैप; परिवार से मांगी गई एक करोड़ की फिरौती

पंजाब में एक एजेंट ने तीनों को दुबई-ईरान के जरिए ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था. उसने तीनों लोगों को आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में रहने की सुविधा दी जाएगी.

पंजाब के संगरूर, होशियारपुर और एसबीएस नगर से ईरान गए 3 भारतीय लापता हो गए हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि लापता तीनों को तत्काल खोजने के प्रयास किए जा रहे हैं. तीनों की पहचान हुशनप्रीत सिंह (संगरूर), जसपाल सिंह (एसबीएस नगर) और अमृतपाल सिंह (होशियारपुर) के रूप में की गई है. ये सभी एक मई को तेहरान पहुंचने के तुरंत बाद लापता हो गए थे.

इन तीनों भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने भारतीय दूतावास को सूचित किया है कि ईरान की यात्रा करने के बाद उनके रिश्तेदार लापता हैं. दूतावास ने इस मामले को ईरानी अधिकारियों के सामने मजबूती से उठाया और अपील करते हुए कहा है कि लापता भारतीयों का तत्काल पता लगाया जाना चाहिए. एम्बेसी ने तीनों भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. 

भारतीय दूतावास ने जारी किया बयान 

भारतीय दूतावास ने एक बयान जारी कर कहा कि वो अपनी तरफ से किए जा रहे प्रयासों के बारे में परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से अपडेट कर रहे हैं. दूतावास ने कहा कि वो अपने प्रयासों की उनके परिवार के सदस्यों को नियमित रूप से जानकारी दे रहे हैं. 

किडनैपर्स ने मांगी एक करोड़ की फिरौती

पंजाब में एक एजेंट ने तीनों को दुबई-ईरान मार्ग से ऑस्ट्रेलिया भेजने का वादा किया था. उसने कथित तौर पर उन्हें आश्वासन दिया था कि उन्हें ईरान में रहने की सुविधा दी जाएगी, लेकिन एक मई को ईरान पहुंचने के तुरंत बाद उनका अपहरण कर लिया गया. परिवारों ने बताया कि किडनैपर्स ने एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी.

11 मई के बाद से परिवार का नहीं हो पा रहा संपर्क 

परिवार के मुताबिक, किडनैपर्स ने पीले रंग की रस्सियों से बंधे और हाथों से खून टपकता हुआ एक वीडियो भेजा था. उन्होंने बताया कि पैसे न भेजने पर उन्होंने तीनों को जान से मारने की धमकी दी थी. पीड़ित किडनैपर्स के फोन से अपने परिवार के सदस्यों से बात करते थे. हालांकि 11 मई के बाद से परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. होशियारपुर का वो एजेंट जिसने इन लोगों को विदेश भेजा था, वो कथित तौर पर लापता है.

ये भी पढ़ें:

पहलगाम हमले में बाल-बाल बची सिंगापुर की महिला, पीएम मोदी को भेजा इमोशनल मैसेज- 'कोई और ऐसा नहीं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget