एक्सप्लोरर

Texas Transgender Bill: नाबालिग ट्रांसजेडर अब नहीं करा पाएंगे सर्जरी, टेक्सास ने मेडिकल ट्रीटमेंट पर लगाया बैन

Texas Ban Treatment For Transgender: टेक्सास में लंबे समय से एक कानून को पास किए जाने की बात चल रही थी. जिसे शुक्रवार को पास कर दिया गया. अब ट्रांसजेंडर बच्चों के मेडिकल ट्रीटमेंट पर बैन लग गया है.

Texas: अमेरिका के टेक्सास (Texas) में ट्रांसजेंडर बच्चों (नाबालिग ट्रांसजेडर) के लिए हार्मोन और सर्जरी से जुड़े इलाज पर बैन लगा दिया गया. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने ट्रांसजेंडर नाबालिगों के इलाज पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून पर शुक्रवार को हस्ताक्षर किया. अब टेक्सास अमेरिका में ऐसे ट्रीटमेंट पर बैन लगाने वाला सबसे बड़ा राज्य बन गया है. 

टेक्सास के गवर्नर ने फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डीसांटिस के नक्शेकदम पर चलते हुए ऐसा करने का फैसला लिया. गौरतलब है कि इससे पहले फ्लोरिडा के गवर्नर ने भी मई में इसी तरह के कानून पर हस्ताक्षर किया था. बता दें कि टेक्सास और फ्लोरिडा अमेरिका में दूसरे और तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य हैं.

इलाज करा रहे ट्रांसजेंडर नहीं होंगे प्रभावित 

इस कानून के तहत डॉक्टरों को मास्टेक्टॉमी या सर्जरी करने से रोका गया है. ऐसे में राज्य के चिकित्सकों को नसबंदी करने, हेल्दी टिशू या शरीर के अंगों को हटाने से रोक दिया गया है. इसके साथ ही टेक्सास का कानून चिकित्सा पेशेवरों को हार्मोन ब्लॉकर्स निर्धारित करने या 18 वर्ष से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति की लिंग संक्रमण सर्जरी करने से प्रतिबंधित करता है. हालांकि, इस कानून के मुताबिक जो ट्रांसजेंडर बच्चे पहले से इलाज करा रहे हैं, उन पर बैन का कोई असर नहीं होगा, लेकिन उन्हें आगे दवा लेने पर रोक लगाई जाएगी. 

विपक्ष ने इस कानून पर जताया विरोध 

अमेरिकी राजनीति में फिलहाल ट्रांसजेंडरों के अधिकार का मुद्दा गरमाया हुआ है. इस कानून को पहले समर्थन नहीं दे रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के लोगों ने कड़ा विरोध जाहिर किया है, साथ ही इनकी निंदा की है. वहीं, अमेरिकन सिविल लिबर्टीज यूनियन ऑफ टेक्सास ने कहा कि वह प्रतिबंध के खिलाफ मुकदमा दायर करेगी. 

बताते चलें कि अब टेक्सास कम से कम 14 अन्य राज्यों में शामिल हो गया हैं, जिन्होंने इस तरह के बैन लगाए हुए हैं. एक अनुमान अनुसार, राज्य में 13 से 17 वर्ष की आयु के लगभग 30,000 ट्रांसजेंडर बच्चे रहते हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: पाकिस्तान में 19 साल के क्रिश्चियन लड़के को सुनाई गई मौत की सजा, जानें क्‍या थे आरोप

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget