एक्सप्लोरर

Pakistan: पैरामिलिट्री फोर्स कैंप पर हमला, 6 सुरक्षाकर्मी की मौत और 22 घायल, आतंकी संगठन TTP ने ली जिम्मेदारी

हमले में 22 लोगों के घायल होने की खबर है. इन सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालांकि, कितने लोग हताहत हुए इसकी पुष्टि नहीं हो पाई.

Terrorist attack on Pakistan Paramilitary Forces: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक किले के अंदर स्थित सुरक्षा मुख्यालय पर बुधवार को आतंकवादी हमले में कम से कम छह सुरक्षाकर्मी मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए. जिला पुलिस अधिकारी वकार अहमद खान ने बताया कि आतंकवादियों ने दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के टैंक जिले में एफसी लाइन पर हमला किया गया. मुठभेड़ में तीन हमलावर भी मारे गए.

अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि टैंक जिले की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए इलाके में तलाश अभियान चलाया जा रहा है. पाकिस्‍तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकी नूशकी और पंजगुर के स्‍टाइल में हमले कर रहे थे. नूशकी और पंजगुर में कई दिनों तक आतंकी शिव‍िर के अंदर ही छिपे रहे थे और उन्‍होंने दर्जनों सैनिकों को मार‍ गिराया था. ऐसा बताया जा रहा है कि ये हमलावर घातक अ‍मेरिकी हथियारों से लैस थे. तीन आतंकियों के शव घटनास्‍थल से बरामद किए गए है. प्रशासन की तरफ से इलाके में जाने वाले सभी रास्‍तों को रोक दिया है.

इधर, पाकिस्तान में राजनेताओं को निशाना बनाने में लगे तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है. खबर के मुताबिक, लक्की मरवत इलाके के शेरी खेल में आतंकियों की खुफिया सूचना मिलने के बाद 28 और 29 मार्च की रात को सुरक्षाबलों और पुलिस की तरफ से ऑपरेशन चलाया गया. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि तहरीक-ए-तालिबान के चार संदिग्ध आतंकी राजनेताओं को निशाना बनाने की फिराक में थे. हालांकि, इसमें से एक भागने में कामयाब रहा.

पुलिस ने बताया कि उन सभी के पास से विस्फोटक बरामद किए गए हैं. इसके साथ ही, आतंकवाद निरोधी एक्ट और विस्फोटक एक्ट में काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट के पुलिस स्टेशन में इसको लेकर केस दर्ज कराया गया है. चारों संदिग्ध आतंकियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्हें चार दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है.  

ये भी पढ़ें: इमरान सरकार की विदाई तय! अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले सहयोगी MQM ने विपक्षी पार्टी से मिलाया हाथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन
Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी

वीडियोज

Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)
DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एथेनॉल पेट्रोल में होता है 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के वायरल वीडियो की गडकरी ने बताई सच्चाई
एथेनॉल पेट्रोल में 'गन्ने का रस'? फ्यूल टैंक में चींटिया लगने के दावे की गडकरी ने बताई सच्चाई
Veena Manvi: तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
तेज प्रताप यादव की उम्मीदवार वीणा मानवी को कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत मिली
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget