एक्सप्लोरर

इजरायल को समर्थन करने की वजह से Starbucks को कितने अरब का हुआ नुकसान?

Starbucks Loss: स्टाबक्स ने अपने वर्कर्स यूनियन पर मुकदमा कर दिया, इस वजह से कंपनी के कई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए. सबसे ज्यादा विरोध मध्य-पूर्व के देशों में देखा जा रहा है.

Starbucks Coffee Boycotts: अमेरिकन कंपनी स्टारबक्स अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है. कंपनी ने पिछले तीन महीने के भीतर 11 बिलियन डॉलर का नुकसान झेला है. इसके अलावा कंपनी की हिस्सेदारी में 8.96 प्रतिशत की गिरावट भी देखी गई है. कंपनी का ये घाटा अब तक का सबसे बड़ा घाटा है यानी 1992 के बाद कंपनी को पहली बार इतने बड़े घाटे को सहना पड़ रहा है.

कंपनी पर आरोप है कि वह मध्य-पूर्व में हो रही जंग में इजरायल के पक्ष में है. कंपनी ने अपने यहां काम कर रहे वर्कर्स के संगठन पर मुकदमा भी कर दिया था. स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड संगठन को स्टारबक्स सोशल मीडिया पर कथित फिलिस्तीनी समर्थन की वजह से अदालत में चुनौती दी थी. 

कंपनी ने क्या कहा?

मुकदमे में स्टारबक्स ने कहा, "वर्कर्स यूनाइटेड ने इजरायल और गाजा सीमा के हिस्से को तोड़ने वाले एक बुलडोजर की छवि के साथ एक बयान पोस्ट किया, जो हमास की ओर से की गई हिंसा के लिए उनके समर्थन को दिखाता है." कंपनी ने कहा, "स्टारबक्स साफ तौर पर हमास की ओर से किए गए आतंकवाद, हेट स्पीच और हिंसा की निंदा करता है और हम वर्कर्स यूनाइटेड के विचारों से असहमत हैं."

स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड का पक्ष

स्टारबक्स वर्कर्स यूनाइटेड ने कंपनी पर कम पैसे में काम कराने का आरोप लगाया है. इसके अलावा मिस्र में कंपनी के कर्मचारी हड़ताल पर चले गए. मध्य-पूर्व के कई देशों में विरोध की वजह से कंपनी का कर्मचारियों का काम छोड़ना पड़ा. 

कंपनी के सीईओ को उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इस घाटे से उबर जाएगी, लेकिन आंकड़े कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं. माना जा रहा है कि अगर युद्ध लंबा खिचता है तो स्टारबक्स के लिए परेशानी बढ़ती चली जाएगी.

ये भी पढ़ें:

Israel Hamas War: गाजा में युद्धविराम के प्रस्ताव पर US ने किया वीटो, हमास ने कहा- फिलिस्तीनियों की हत्या में शामिल है अमेरिका, पढ़ें अपडेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
अमेरिका-ईरान के बीच खत्म होगा युद्ध? पेजेश्कियन ने क्या दिया संकेत
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 की बड़ा रिकॉर्ड
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget