एक्सप्लोरर

SpaceX Starship Launch: दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट नहीं हो पाया लॉन्च, मस्क ने खुद ट्वीट कर दी जानकारी

SpaceX Starship Launch: लांचिंग के दस मिनट पहले रॉकेट के पहले स्टेज में फ्यूल प्रेशराइजेशन की दिक्कत दिखाई दी. इसके बाद लांचिंग को स्थगित कर दिया गया. एलन मस्क ने खुद ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की है .

SpaceX: दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का परीक्षण टाल दिया गया है. दरअसल, मंगल पर इंसानों को ले जाने वाले रॉकेट स्टारशिप को सोमवार को लॉन्च नहीं किया जा सका. तकनीकी समस्याओं के कारण रॉकेट स्टारशिप की लॉन्चिंग तय समय पर नहीं हो पाई. गौरतलब है कि भारतीय समयानुसार 17 अप्रैल 2023 की शाम करीब पौने सात बजे के आसपास रॉकेट का परीक्षण होना था. 

दुनिया के दिग्‍गज अरबपति और स्‍पेस एक्‍स के मालिक एलन मस्‍क ने ट्वीट कर इस बात की पुष्टि की. लॉन्चिंग के दस मिनट पहले रॉकेट के पहले स्टेज में फ्यूल प्रेशराइजेशन की दिक्कत दिखाई दी. इसके बाद लांचिंग को स्थगित कर दिया गया. मस्क ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ऐसा लगता है कि एक प्रेशर वॉल्व जम गया है, इसलिए जब तक यह जल्द ही काम करना शुरू नहीं करता, इसे लॉन्च नहीं किया जा सकता. अगली लॉन्चिंग के कम से कम 48 घंटे बाद ही हो पाएगी.

चांद- मंगल का रास्‍ता होता साफ़ 

बताते चलें कि स्‍पेसएक्‍स कंपनी ने एलान किया था कि 17 अप्रैल 2023 को दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेट का परीक्षण किया जाएगा. दावा किया जा रहा था कि रॉकेट परीक्षण अगर सफल रहता है तो अंतरिक्ष यात्रियों के चंद्रमा, मंगल ग्रह और अंतरिक्ष में उसके आगे के सफर का रास्‍ता साफ हो जाएगा. स्टारशिप की लॉन्चिंग दक्षिणी टेक्सास में बोका चिका स्थित स्टारेबस थी. 

रॉकेट की लॉन्चिंग जोखिम भरा हो सकता है: मस्क 

रॉकेट की लॉन्चिंग से पहले मस्‍क ने कहा कि यह बहुत ही जटिल और विशाल रॉकेट की पहली उड़ान है. यह बेहद जोखिम भरा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि रॉकेट गिर भी सकता है. हालांकि उन्होंने कहा कि हम बहुत ही सतर्कता बरतने जा रहे हैं. अगर हम कुछ भी चिंताजनक देखते हैं तो हम इसे टाल देंगे. 

बताते चलें कि नासा ने स्‍टारशिप को साल 2025 में चांद पर इंसान को ले जाने के लिए चुना है. स्‍टारशिप रॉकेट 164 फुट ऊंचा है जो चालक दल और कार्गो को ले जाने के लिए बनाया गया है. इस रॉकेट का पहले स्‍टेज का सुपर हैवी बूस्‍टर रॉकेट ही 230 फुट का है. 

ये भी पढ़ें: Russia Putin News: व्‍लादिमीर पुतिन का विरोध करना पड़ा भारी, विपक्षी नेता को 25 साल कैद की सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget