एक्सप्लोरर

Spacex Launching: 17 नवंबर को एलन मस्क फिर से लॉन्च करेंगे सबसे ताकतवर रॉकेट, पिछली बार एक्सप्लोड हो गया था स्टारशिप

Elon Musk Spacex: दुनिया की अमीर शख्सियतों में शुमार एलन मस्क एक बार फिर अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं.

Starship Launching: स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क अपने सुपर हेवी रॉकेट स्टारशिप को एक बार फिर लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. वो इसे 17 नवंबर को लॉन्च कर सकते हैं. हालांकि इसका रेगुलेटरी अप्रूवल अभी पेंडिंग है. इससे पहले स्टारशिप को अप्रैल के महीने में लॉन्च किया गया था जो सफल नहीं हो पाया और इसमें विस्फोट हो गया था.

स्टारशिप के दूसरे परीक्षण का उद्देश्य पिछली चुनौतियों पर काबू पाना होगा. ये स्टारशिप के विकास में ये एक महत्वपूर्ण कदम है जिसे फुली रियूजेबल लॉन्च सिस्टम के साथ डिजायन किया गया है. ये मनुष्यों और कार्गो को पृथ्वी की कक्षा, चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाने में सक्षम होगा.

दूसरी लॉन्चिंग को नहीं मिली मंजूरी

फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने अप्रैल में स्पेसएक्स के असफल प्रक्षेपण की दुर्घटना जांच पूरी कर ली है, लेकिन अभी तक वाहन के दूसरे प्रक्षेपण को मंजूरी नहीं दी है. एफएए ने अक्टूबर में स्पेसएक्स स्टारशिप-सुपर हेवी लाइसेंस मूल्यांकन का सुरक्षा समीक्षा वाला हिस्सा पूरा किया था. हालांकि, कुछ मूल्यांकन करना अभी भी जारी है.

स्टारशिप सुपर हेवी स्पेसएक्स के अपने 33 रैप्टर इंजन से संचालित है जो लिक्विड मीथेन और ऑक्सीजन पर चलता है. सुपर हेवी स्टारशिप 118 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसका वजन 4400 टन है. इसकी लॉन्चिंग टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स के स्टारबेस पर होगा. जिसमें स्टारशिप रॉकेट के लिए स्पेसपोर्ट, प्रोडक्शन और विकास सुविधा उपलब्ध है.

पिछली बार फेल हो गया था स्टारशिप

इससे पहले 20 अप्रैल को स्टारशिप का टेस्ट किया गया था. हालांकि स्टारशिप के लॉन्च होने के कुछ मिनटों बाद ही इसमें विस्फोट हो गया था. इसके असफल होने के बाद भी एलन मस्क और स्पेसएक्स हेडक्वार्टर में वहां के कर्मचारी खुशी मना रहे थे क्योंकि रॉकेट का लॉन्चपैड से उड़ान भरना ही बड़ी सफलता मानी जा रही थी.  

ये भी पढ़ें: Elon Musk ने कबूली कार की चोरी! सजा से बचने के लिए किया ये काम, मजेदार है उनका ये किस्सा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
जर्मनी की इमारत में भीषण आग, 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फैसले के बाद डस्टबिन में फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget