एक्सप्लोरर

Northern Lights: धरती पर पहुंचा सूरज से निकला आग का तूफान, रात में नॉर्दर्न लाइट से जगमगाने लगा आसमान

Northern Lights: सूर्य से निकली ऊर्जा का असर शुक्रवार को कई देशों में देखने को मिला, जिसकी वजह से कई इलाकों में आसमान नीला हो गया. इस दौरान पूरा आसमान नॉर्दर्न लाइट से चमकने लगा.

Northern Lights: अंतरिक्ष से निकला सौर तूफान शुक्रवार को धरती से टकरा गया, जिसके बाद पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र एक बार सुपरचार्ज हो गया. इस घटना की वजह से ब्रिटेन और जर्मनी में आसमान नॉर्दर्न लाइट से चमक उठा, जिसे कई लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. अमेरिकी अनुसंधान केंद्र ने इस सौर तूफान को लेकर पहले ही चेतावनी जारी की थी. 

अमेरिका के नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) ने बताया कि सूर्य के अंदर हुई बड़ी हलचल के बाद तेज लपटें बाहर उठी हैं. इसकी वजह से कोरोनल मास इजेक्शन हुआ है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, मास इजेक्शन के बाद भू-चुंबकीय तूफान पैदा हुआ जो शुक्रवार को पृथ्वी से टकराया. इसी वजह से आसमान में नॉर्दर्न लाइट बहुत तेजी से चमकने लगी. इसे देखकर लोगों ने हैरानी जाहिर की है.

इन जगहों पर दिखी नॉर्दन लाइट
गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के बड़े इलाके में नॉर्दन लाइट को देखा गया. ब्रिटेन के उत्तर पूर्वी स्थित कैंब्रिजशायर, एसेक्स और वोकिंघम में नॉर्दर्न लाइट को काफी साफ देखा गया. अन्य स्थलों की बात करें तो इस रोशनी को केंट, हैंपशायर और लिवरपूल में भी देखा गया. एसेक्स की निवासी कैथलीन क्यूनिया ने इस रोशनी को देखने के बाद गार्जियन से अपने एक्सपीरियंस को शेयर किया. उन्होंने बताया कि नॉर्दर्न लाइट को देखना वास्तव में आश्चर्यजनक था. इसके अलावा आयरलैंड में भी नॉर्दर्न लाइट को देखा गया.

धरती पर हो सकता है बड़ा नुकसान
अमेरिका की स्पेस एजेंसी नासा ने कहा कि उसकी सोलर डायनेमिक्स ऑब्जर्वेटरी ने सूरज में हुए विस्फोट की फोटो क्लिक की है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, सूर्य पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे हैं, जिन्हें सनस्पॉट कहा जाता है. कुछ गड्ढ तो इतने बड़े हैं कि वह पृथ्वी से भी बड़े हो सकते हैं. 8 मई को वैज्ञानिकों ने बताया कि सूरज की सतह पर होने वाले सनस्पॉट में बड़ा विस्फोट हुआ है. इसी के बाद आग की लपटें धरती की तरफ आती दिखी हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक धरती के चुंबकीय क्षेत्र में इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है. इससे जीपीएस सिस्टम समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को नुकसान हो सकता है. यह सैटेलाइट सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे धरती पर संचार सुविधा बाधित हो सकती है. 

कहां दिखती है ज्यादा रोशनी?
वैज्ञानिकों के मुताबिक सूर्य से निकलने वाले सौर तूफान की वजह से पृथ्वी के ध्रुवों के पास ज्यादा रोशनी दिखती है. जिन जगहों पर चुंबकीय क्षेत्र सबसे मजबूत होता है, वहां ज्यादा रोशनी दिखती है. विज्ञान की भाषा में आवेशित कण जब चुंबकीय ध्रुवों के आसपास पृथ्वी के वायुमंडल से टकराते हैं तो नॉर्दर्न लाइट चमकती है. कोरोनल मास इजेक्शन के दौरान इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है, जिसके चलते आसमान में यह नजारा शानदार दिखता है.

यह भी पढ़ेंः धरती पर आ सकता है प्रलय, 20 साल में पहली बार भयानक भू-चुंबकीय तूफान की वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget