एक्सप्लोरर

ट्रंप से मिलेंगे उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन? इस देश की खुफिया एजेंसी ने कर दिया बड़ा दावा

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) की रिपोर्ट्स के अनुसार, जल्द ही उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करने वाले हैं.

उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन अमेरिका से बातचीत को इच्छुक हैं और जल्द ही वाशिंगटन में ये मुलाकात हो सकती है. दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी (NIS) की कुछ रिपोर्ट्स के हवाले से योनहाप न्यूज एजेंसी ने ये दावा किया है. रिपोर्ट के अनुसार, दक्षिण कोरियाई एजेंसी को लगता है कि उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच एक समिट होने की संभावना है.

खुफिया एजेंसी का अनुमान है कि यह बैठक अगले साल मार्च में अमेरिका और दक्षिण कोरिया के जॉइंट मिलिट्री ड्रिल के बाद हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस (NIS) पर पार्लियामेंट्री ऑडिट के बाद, सांसद ली सेओंग-क्वेन ने पत्रकारों से कहा, 'NIS का मानना ​​है कि किम जोंग उन अमेरिका के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं और जब हालात सही होंगे तो वे अमेरिका से संपर्क साधेंगे.'

उत्तर कोरिया इस शर्त पर अमेरिका से बातचीत को तैयार

व्हाइट हाउस से समिट की संभावना को लेकर टिप्पणी का आग्रह किया, लेकिन उसका उन्हें जवाब नहीं मिला. उत्तर कोरियाई नेता किम कह चुके हैं कि अगर वॉशिंगटन न्यूक्लियर हथियारों को खत्म करने की मांग छोड़ दे तो वह अमेरिका से बात करने को तैयार हैं, लेकिन जब पिछले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया दौरे के दौरान बातचीत का ऑफर दिया तो उन्होंने (किम) सार्वजनिक रूप से कोई जवाब नहीं दिया.

पिछले हफ्ते APEC समिट से पहले दक्षिण कोरिया दौरे पर आए ट्रंप ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा था, 'हम वापस आएंगे और बहुत जल्द, उत्तर कोरिया से मिलेंगे.' प्योंगयांग के न्यूक्लियर हथियारों के जखीरे को लेकर बातचीत टूटने से पहले ट्रंप और किम ने 2018 और 2019 में शिखर वार्ता की थी. उत्तर कोरिया पर इन हथियारों के साथ-साथ अपनी बैलिस्टिक मिसाइलों को लेकर भी कड़े अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध लगे हुए हैं.

किम को हाई ब्लड प्रेशर की आशंका

योनहाप ने बताया कि संसदीय सत्र के बाद एक और सांसद ने पत्रकारों से कहा कि किम को कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं लगती है, हालांकि पहले ऐसी खबरें थीं कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है. सांसद ने कहा कि उत्तर कोरियाई नेता की किशोर बेटी किम जू ए, उनकी संभावित उत्तराधिकारी के तौर पर अपनी स्थिति मजबूत कर रही है, हालांकि पिछले 60 दिनों से वह लाइमलाइट से दूर है.

ये भी पढ़ें:- भारत को क्यों उकसा रहे हैं मोहम्मद यूनुस? पाकिस्तान के बाद अब तुर्किए को दी विवादित मैप वाली पेंटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget