एक्सप्लोरर

South Korea Bridge: दक्षिण कोरिया में पुल ढहने से 2 लोगों की मौत 5 घायल, हादसे का वीडियो देख डर जाएंगे

दक्षिण कोरिया में एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर पुल ढहने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 5 घायल है. घटना के बाद अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है.

South Korea Bridge Collapse: दक्षिण कोरिया में मंगलवार (25 फरवरी) को एक एक्सप्रेसवे निर्माण स्थल पर पुल का एक हिस्सा ढह गया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए. इस घटना के दौरान अनसेओंग में हवा में धुएं का एक विशाल बादल उठता हुआ देखा गया. स्थानीय मीडिया ने पुल के ढहने की फुटेज सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी के अनुसार, चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं. अधिकारियों ने अभी तक मलबे में फंसे तीन लोगों की तलाश जारी रखी है.

बचाव अभियान जारी
घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा गया है, और कार्यवाहक राष्ट्रपति चोई सांग-मोक ने सभी उपलब्ध संसाधनों और कर्मियों को तत्काल जुटाने के आदेश दिए हैं ताकि जल्द से जल्द बचाव अभियान पूरा किया जा सके. बता दें कि घटना से संबंधित वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कैसे पुल का एक पिलर अचानक से नीचे गिरता है. वो सीन ऐसा लग रहा है कि जैसे कोई एक्शन मूवी की शूटिंग चल रही हो. घटना के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. जानकारी के मुताबिक अभी भी कई लोग मलबे के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें लगातार बचाव दल के मदद से निकालने की कोशिश की जा रही है.

घटना का स्थान और समय
यह हादसा सियोल से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण में अनसेओंग में सुबह करीब 9:50 बजे हुआ. स्थानीय अधिकारियों और श्रम मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की घटनाओं में 2020 से 2023 तक काम से संबंधित दुर्घटनाओं में 8,000 से अधिक मौतें हुई हैं.

ये भी पढ़ें: US President Trump Action: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
Embed widget