एक्सप्लोरर

US President Trump Action: डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध, जानिए क्यों

US Sanctions: अमेरिका ने ईरान के पेट्रोलियम उद्योग से संबंध रखने वाली 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं, जिनमें चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं.

US Sanctions On Indian Company: अमेरिका ने ईरान को कमजोर करने के लिए उसके पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज से जुड़ी 16 कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए हैं. इस लिस्ट में चार भारतीय कंपनियां भी शामिल हैं. यह कदम अमेरिकी प्रशासन के ईरान पर प्रतिबंधों को और कड़ा करने के अभियान का हिस्सा है.

अमेरिकी वित्त विभाग की तरफ से जारी बयान में जिन भारतीय कंपनियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं उनमें ऑस्टिनशिप मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड,बीएसएम मरीन एलएलपी,कॉसमॉस लाइन्स इंक और फ्लक्स मैरीटाइम एलएलपी शामिल है. बता दें कि भारत की ओर से अब तक इस प्रतिबंध पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, जबकि भारत के ईरान और अमेरिका दोनों के साथ अच्छे संबंध हैं.

अमेरिका का बयान
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि इन कंपनियों को ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल इंडस्ट्रीज से जुड़े व्यापारिक संबंधों के लिए प्रतिबंधित किया जा रहा है. बयान में कहा गया कि अमेरिका इस अवैध शिपिंग नेटवर्क को बाधित करेगा, जो एशिया में खरीदारों को ईरानी तेल बेचने के लिए काम करता है.

अवैध शिपिंग नेटवर्क और प्रतिबंध
बयान में यह भी बताया गया कि यह नेटवर्क सैकड़ों मिलियन डॉलर के कच्चे तेल के कई बैरल को अवैध शिपिंग के जरिए बेचने की कोशिश कर रहा था. यह कदम राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यकाल से शुरू हुई ईरान पर दबाव डालने की नीति का हिस्सा है, जो तेल राजस्व के जरिए ईरान के आतंकवाद को आर्थिक रूप से कमजोर करने के प्रयासों के मद्देनजर लिया गया है.

भारतीय कंपनियां प्रभावित
अमेरिका की तरफ से ईरान पर लगाए गए इन नए प्रतिबंधों ने भारतीय कंपनियों को भी प्रभावित किया है. यह कदम अमेरिका की ईरान पर बढ़ते दबाव की नीति का हिस्सा है, जिसका मकसद ईरान की आर्थिक गतिविधियों पर नकेल कसना और उसके आतंकवाद वित्तपोषण को रोकना है.

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप की दो टूक, अगले महीने से हर हाल में इन दो देशों को देना होगा ज्यादा टैरिफ! जानिए उनके नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget