एक्सप्लोरर

Singapore Foreign Minister: इस देश के विदेश मंत्री ही हो गए डीपफेक के शिकार, मिली धमकी भरी चिट्ठी

Deepfake Row: पुलिस का कहना है कि विदेश मंत्री और अन्य सांसदों को पोस्ट से धमकी भरी चिट्ठियों के साथ कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. सभी तस्वीरें आपत्तिजनक हैं.

Singapore’s Foreign Minister: भारतीय मूल के सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन भी डीपफेक का शिकार हो गए. उन्हें डाक के जरिए कुछ ऐसे लेटर मिले हैं, जिनमें उनके फोटो को आपत्तिजनक स्थिति में दर्शाया गया है. इसमें उन्हें धमकी भी दी गई है. विवियन बालाकृष्णन ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी. उनका कहना है कि धमकी भरे लेटर में रुपये वसूलने की भी बात है. इसमें एडिट करके कुछ आपत्तिजनक फोटो भी लगाई गई हैं, जो आज के समय में किसी भी सॉफ्टवेयर से आसानी से किया जा सकता है. लेटर में कुछ ईमेल आईडी भी दी गई हैं, जिन पर संपर्क करने पर रुपयों की डिमांड की जा रही है. 

बालाकृष्णन का कहना है कि उन्हें और कई अन्य सांसदों को ऐसे पत्र मिले हैं, जिनमें धमकी के साथ अश्लील तस्वीरें भेजी गई हैं. विदेश मंत्री ने कहा कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा कानूनी एक्शन लिया जाएगा. वहीं, पुलिस ने कहा, अगर किसी के साथ ऐसे घटना होती है तो बिना डरे पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं. ठगों के झांसे में न आएं. बालाकृष्णन ने कहा, ऐसे फर्जीवाड़े और घोटालों के खिलाफ सभी को एक साथ एक्शन लेने की जरूरत है. इतनी बड़ी हस्तियों के साथ इस तरह की घटना होना नॉर्मल बात नहीं है.

पैसे नहीं दिए तो तस्वीरें वायरल करने की दी धमकी
पुलिस का कहना है कि विदेश मंत्री और अन्य सांसदों को डाक से धमकी भरे पत्रों के साथ कुछ तस्वीरें भेजी गई हैं. सभी तस्वीरें आपत्तिजनक हैं. मार्च से लेकर अब तक ऐसी 70 से अधिक रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं. पत्रों में कुछ ई-मेल एड्रेस हैं और लिखा है कि अगर ई-मेल पर संपर्क नहीं किया गया तो परिणाम बुरे होंगे. जब पीड़ितों ने ई-मेल पर संपर्क किया तो उनसे रुपये ट्रांसफर करने को कहा गया. धमकी भी दी जाती है कि अगर रुपये ट्रांसफर नहीं किए तो तस्वीरें वायरल कर दी जाएंगी

डीपफेक की आशंका?
बालकृष्णन का कहना है कि यह घटना बहुत ही चिंताजनक है. यह एक अच्छी सोसायटी के लिए सही नहीं है. आजकल डीपफेक के मामले चल रहे हैं और सभी को सख्त एक्शन लेने की जरूरत है. आसान टूल्स के साथ कोई भी कुछ ही मिनटों में डीपफेक कंटेंट बना सकता है, इसलिए यह खतरा पैदा कर सकता है. उनका कहना है कि उनकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है और इसके बाद उन्हें भी वसूली की धमकी दी गई.

ये भी पढ़ें: पकड़ा गया जॉर्जिया मेलोनी का डीपफेक वीडियो बनाने वाला शख्स, इटली की पीएम ने मुआवजे में मांगी बड़ी धनराशि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget