एक्सप्लोरर

पेशावर में सिख युवक की हत्या, 3 दिनों के अंदर पाकिस्तान में सिखों के ऊपर जुल्म की दूसरी वारदात

बीजेपी विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यको पर बढ़ते अत्याचार और दहशतगर्दी के माहौल को नज़रअंदाज नही किया जा सकता है. इस बाबत जल्द से जल्द वहां की सरकार से बात की जाए.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के पेशावर में एक सिख युवक की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी. मृतक का नाम परविंदर सिंह है, वो मलेशिया में रहता था और शादी के लिए एक महीने के लिए पेशावर आया था. परविंदर का भाई एक लोकल चैनल में एंकर है. तीन दिनों के भीतर पाकिस्तान में सिखों के ऊपर जुल्म की दूसरी वारदात है.

सिख युवक की हत्या को लेकर भारत ने पाकिस्तान की निंदा की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि पेशावर में अल्पसंख्यक सिख समुदाय के सदस्य की हत्या की कड़ी निंदा करते हैं. साथ ही मंत्रालय ने पाकिस्तान की सरकार से ऐसी गतिविधियों को तुरंत रोकने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा.

विदेश मंत्रालय ने कहा, ''पाकिस्तान को अन्य देशों को उपदेश देने के बजाय अपने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा करने के लिए काम करना चाहिए.''

बता दें कि 3 जनवरी को हिंसक भीड़ ने गुरद्वारा ननकाना साहिब पर हमला किया था. इस दौरान पथराव भी किए गए. पुलिस ने हालात पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई की. भारत सरकार ने इस मामले में पाकिस्तान से कड़ी कार्रवाई का अनुरोध किया है. शनिवार को भारत में कई संगठनों और दलों के नेताओं ने ऐतिहासिक गुरद्वारे पर भीड़ के हमले की निंदा की और इसे ‘कायराना’ तथा ‘शर्मनाक’ कृत्य बताया.

आज इस घटना पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, ‘‘यह घटना मेरी सोच के खिलाफ है और पुलिस तथा न्यायपालिका समेत सरकार की ओर से इस पर कतई बर्दाश्त नहीं वाला रुख रहेगा.’’ गुरद्वारा ननकाना साहिब लाहौर के पास है जिसे गुरद्वारा जनम अस्थान के नाम से भी जाना जाता है. यह सिखों के प्रथम गुरू नानक देव का जन्मस्थान है.

ननकाना साहिब पर हमले के विरोध में सिख समुदाय ने जम्मू-पठानकोट हाईवे पर किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
बांग्लादेश: पूर्व क्रिकेट कैप्टन शाकिब के घर बम से हमला, शेख हसीना की PC में थे शामिल
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
US सैन्यकर्मियों के परिवारों के खिलाफ ट्रंप का एक्शन, हिरासत में 50 से ज्यादा लोग
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा
‘रक्षा करने वाले ही आज मार रहे’, पाकिस्तानी सेना पर फूटा अमान खान का गुस्सा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget