एक्सप्लोरर

Sikh Brothers Murdered in Pakistan: पाकिस्तान के पेशावर में निशाने पर सिख समुदाय, दो भाइयों की गोली मारकर हत्या

Pakistan: कुलजीत सिंह और रणजीत सिंह को हमलावरों ने गोली मारी. दोनों भाई किराने को दुकान चलाते थे. दोनों की मौत हो गई है. 

Sikh Brothers Murdered: पाकिस्तान के पेशावर के बाड़ा इलाक़े में दो सिख भाइयों को गोली मारी गई. कुलजीत सिंह और रणजीत सिंह को हमलावरों ने गोली मारी. दोनों भाई किराने को दुकान चलाते थे. दोनों की मौत हो गई है.

खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना का संज्ञान लिया है. उन्होंने पुलिस महानिरीक्षक को आरोपियों  की तत्काल गिरफ्तारी के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. सीएम खान ने कहा कि यह घटना बेहद निंदनीय और दुखद है और इस जघन्य हत्या में शामिल तत्व कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते. उन्होंने पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया. सीएम के मुताबिक यह घटना शहर में शांतिपूर्ण माहौल को बिगाड़ने की कोशिश है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रांतीय सरकार इस तरह के प्रयासों को सफल नहीं होने देगी.

पेशावर में पिछले आठ महीने में सिख समुदाय पर इस तरह का यह दूसरा हमला है. इससे पहले सितंबर 2021 में एक सिख 'हकीम' सरदार सतनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हमले की जिम्मेदारी ISIS की शाखा ISKP ने ली थी. 45 वर्षीय सतनाम सिंह पिछले 20 साल से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में रह रहे थे. वह शहर के चारसड्डा रोड पर अपना क्लीनिक 'धर्मांदर फार्मेसी' चला रहे थे.

पिछले कुछ वर्षों में सिख समुदाय पर हुए ये हमले

साल 2020 में पाकिस्तान के पेशावर में अज्ञात बंदूकधारियों ने 25 वर्षीय सिख रविंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी. लाहौर में गुरुद्वारा ननकाना साहिब पर भीड़ द्वारा हमला किए जाने के एक दिन बाद रविंदर सिंह की मौत हो गई, जहां सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का जन्म हुआ था. इससे पहले 2018 में पेशावर में सिख समुदाय के जाने माने सदस्य चरणजीत सिंह की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. इसी तरह, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेशनल असेंबली के सदस्य सोरेन सिंह की 2016 में पेशावर में हत्या कर दी गई थी.

पेशावर में लगभग 15,000 सिख रहते हैं. ज्यादातर प्रांतीय राजधानी के पड़ोस जोगन शाह में हैं. पेशावर में सिख समुदाय के अधिकतर सदस्य व्यवसाय से जुड़े हैं, जबकि कुछ फार्मेसी ​​भी चलाते हैं. 

ये भी पढ़ें- Gyanvapi Masjid Survey: तालाब पर तनातनी, मलबे का ढेर, दीवारों पर पुताई, दूसरे दिन के सर्वे में क्या-क्या हुआ

Gyanvapi Masjid Survey: गुंबद, छत की वीडियोग्राफी, पानी निकालने पर तकरार, ज्ञानवापी मस्जिद में दूसरे दिन के सर्वे की बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget