एक्सप्लोरर

SCO Summit 2024: SCO बैठक से अलग भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से नहीं होगी कोई द्विपक्षीय वार्ता क्योंकि..., मुमताज ज़हरा बलूच ने दिया बड़ा बयान

SCO Summit 2024: पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय बैठक से इनकार किया है.

SCO Summit 2024: भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर पाकिस्तान में SCO की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं. इस बीच हर जगह चर्चा है कि क्या बैठक से इतर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. हालांकि अब पाकिस्तान ने इस पर स्थिति साफ कर दी है.

इंडिया टुडे ग्लोबल के साथ बातचीत में, पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने जयशंकर और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इशाक डार के बीच किसी भी द्विपक्षीय बैठक से इनकार किया है. उन्होंने कहा, ''वह (जयशंकर) यह पहले ही कह चुके हैं. एससीओ से इतर कोई द्विपक्षीय वार्ता नहीं होगी.''

विदेश मंत्री एस जयशंकर का बयान
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पहले ही साफ कर दिया था कि वो पाकिस्तान सिर्फ  शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. इसके अलावा वो किसी भी तरह से पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर बात नहीं करने वाले हैं. उनका रुख इस मामले में बिलकुल साफ है. वो सिर्फ एक SCO मेंबर के रूप में शामिल होने जा रहे हैं. लेकिन इस बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो पीएम मोदी को अपने देश में आते हुए देखना चाहते हैं.

विदेश मंत्री जयशंकर का स्वागत
विदेश मंत्री जयशंकर मंगलवार (15 अक्टूबर) को SCO समिट में शामिल होने के लिए पाकिस्तान पहुंचे. जहां उनका प्लेन नूर एयरबेस पर उतरा. मौके पर उनका स्वागत इलियास निजामी, महानिदेशक दक्षिण एशिया और आदिल खोखर (निदेशक भारत) ने किया. भारत की प्रभारी डी'एफ़ेयर गीतिका श्रीवास्तव भी उनका स्वागत करने के लिए वहां मौजूद थीं. रनवे पर पारंपरिक पोशाक पहने बच्चों के एक समूह ने डॉ. जयशंकर का भी स्वागत किया, जिन्होंने उन्हें फूलों के गुलदस्ते भेंट किए.

ये भी पढ़ें: Pakistan-Russia Joint Military: इधर चल रही थी SCO की बैठक, उधर पाकिस्तान ने रूस की सेना के साथ मिलकर उठा लिया बड़ा कदम, जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget