एक्सप्लोरर

रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन को हुआ कोरोना, आइसोलेशन से करेंगे काम

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के बाद अब रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. हालांकि बोरिस जॉनसन अब ठीक हो चुके हैं.

मॉस्को: कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है. ये वायरस दुनिया के 33 लाख लोगों को अपने चपेट में ले चुका है और दो लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इस बीच खबर आई है कि रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. कोरोना की टेस्टिंग में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्होंने खुद को सेल्फ आइसोलेशन में रखा है.

प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने कहा, ''मैंने अपना कोरोना टेस्ट कराया था. इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. अब मैं सेल्फ आईसोलेशन में जा रहा हूं. ये बेहद जरूरी है ताकि मेरे साथी सुरक्षित और स्वस्थ रहें. मैं आंद्रे बेलोस्योव को कार्यकारी प्रधानमंत्री बनाता हूं. प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी है.''

रूस के उप प्रधानमंत्री आंद्रे बेलौसोव अस्थायी रूप से मिशुस्तिन का कामकाज संभाल रहे हैं. हालांकि प्रधानमंत्री मिशुस्तिन प्रमुख मसलों पर आंद्रे से सलाह मशविरा करते रहेंगे. इससे पहले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोरोना पॉजिटिव पाए आ गए थे. उनको आईसीयू में भर्ती कराया गया था. हालांकि अब वह ठीक हैं और काम पर लौट आए हैं.

रूस में एक लाख से ज्यादा कोरोना केस

रूस में कोरोना का प्रकोप जारी है. यहां पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 7,099 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 1 लाख 6 हजार 498 हो गई है. 1,073 लोगों की मौत हो चुकी है.

वहीं दुनियाभर में कोरोना वायरस 212 देशों में अपने पैर पसार चुका है. महामारी से मरने वालों की संख्या 2 लाख 33 हजार पार पहुंच गई है. पिछले 24 घंटे में 85,960 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,800 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 33 लाख 04 हजार 297 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं. इनमें से 10 लाख 39 हजार लोग बीमारी से संक्रमण मुक्त भी हुए हैं.

ये भी पढ़ें-

दुनिया के 212 देशों में फैला कोरोना, 33 लाख से ज्यादा केस, 2 लाख 33 हजार मौतें

अमेरिका: कोरोना से मरने वालों की संख्या करीब 64 हजार, 24 घंटे में करीब 22 सौ लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget