एक्सप्लोरर

यूक्रेन ने मचाई तबाही तो फूटा रूस का गुस्सा, एयरस्ट्राइक को बताया 'आतंकवादी हमला'

Ukraine Operation: यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर एयर स्ट्राइक कर दी. उसने रूस के पांच एयरबेस तबाह कर दिए. इस मामले पर रूस के विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया सामने आयी है.

Ukraine Operation: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा मसला अभी तक सुलझ नहीं सका है. यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों पर ड्रोन से अटैक कर दिया. उसने रूस के पांच एयरबेस तबाह किए हैं. दावा किया जा रहा है कि इस दौरान कई विमान भी निशाने पर आ गए. अब रूस के विदेश मंत्रालय की तरफ से यूक्रेन के ऑपरेशन पर प्रतिक्रिया आयी है. उसने इसे आतंकवादी हमला करार दिया है.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने यूक्रेन के हमले पर कहा, ''कीव शासन ने मरमंस्क, इरकुत्स्क, इवानोवो, रियाजान और अमूर में स्थित हवाई क्षेत्रों पर एफपीवी ड्रोन का इस्तेमाल करके आतंकी हमला किया है. इवानोवो, रियाजान और अमूर में सैन्य हवाई क्षेत्रों पर हुए सभी आतंकवादी हमलों को नाकाम कर दिया गया. मरमंस्क और इरकुत्स्क क्षेत्रों में सैन्य हवाई अड्डों के नजदीकी इलाकों से एफपीवी ड्रोन छोड़े जाने की वजह से कई विमानों में आग लग गई.'' 

रूस के 40 विमानों को तबाह करने का दावा

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने ऑपरेशन को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की. उन्होंने रूस पर की एयरस्ट्राइक को ऐतिहासिक बताया है. जेलेंस्की ने अपनी सेना को इसके लिए धन्यवाद भी कहा. यूक्रेन की इस एयरस्ट्राइक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर देखे जा सकते हैं. यूक्रेन ने दावा किया था कि उसने रविवार को ऑपरेशन के तहत रूसी ठिकानों पर बड़े पैमाने पर ड्रोन हमले करके लगभग 40 रूसी विमानों को नष्ट कर दिया है. 

जेलेंस्की ने रूस पर अटैक को लेकर क्या कहा

जेलेंस्की ने रूस पर किए अटैक को लेकर कहा, ''आज दुश्मन के इलाके में एक शानदार ऑपरेशन किया गया जिसमें केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया, यूक्रेन पर हमला करने के लिए इस्तेमाल किए गए उपकरणों को विशेष रूप से टारगेट किया. इस हमले में रूस को काफी नुकसान हुआ. सबसे दिलचस्प बात यह है कि रूसी क्षेत्र में हमारे ऑपरेशन का ऑफिस उनके क्षेत्र में FSB मुख्यालय के ठीक बगल में स्थित था. इस ऑपरेशन में कुल 117 ड्रोन का इस्तेमाल किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget