एक्सप्लोरर

Leopard 2 Tank Ukraine: रूस से मुकाबले के लिए यूक्रेन को जर्मनी से मिलेंगे ये अत्याधुनिक युद्धक टैंक, जर्मन सरकार ने जारी किया एक्सपोर्ट लाइसेंस

Leopard Tanks To Ukraine: जर्मनी के लेपर्ड टैंक को 1970 में बनाया गया था. कुछ ही सालों में इस तरह के टैंक यूरोप के साथ दुनियाभर में प्रसिद्ध हो गए. इनसे जमीनी युद्ध का रुख बदल सकता है.

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन जंग में पश्चिमी देश यूक्रेनी सेना को अपने सैन्‍य-साजो सामान से मदद पहुंचा रहे हैं. यूक्रेन (Ukraine) ने अमेरिका (USA) समेत नॉटो देशों से आधुनिक और ज्‍यादा मारक युद्धक टैंक, तोप और विमानों की मांग की है, जो कि उसे दिए भी जा रहे हैं. आज जर्मनी (Germany) ने अपने सबसे घातक माने जाने वाले 'लेपर्ड टैंक' यूक्रेन को देने पर मुहर लगा दी.

जर्मनी से यूक्रेन भेजे जाएंगे 14 लेपर्ड-2 टैंक 

जर्मनी का खतरनाक लेपर्ड-2 टैंक मिलने पर यूक्रेन की सेना रूस को बड़ी चुनौती दे सकती है. हथियारों के जानकारों की मानें तो यह टैंक इतने ताकतवर हैं कि इसकी मदद से यूक्रेन रूसी टैंकों की कब्रगाह बना सकता है. हालांकि, रूस के पास बड़े और भारी हथियारों की कमी नहीं है. गौरतलब है कि, रूस और यूक्रेन के बीच आमने-सामने की लड़ाई शुरू हुए सालभर हो गया है. 

2022 से रूस-यूक्रेन में आमने-सामने की जंग

फरवरी 2022 में रूस ने एक स्‍पेशल मिलिट्री ऑपरेशन के नाम पर यूक्रेन पर हमला कर दिया था. रूस का कहना है कि यूक्रेन की सरकार पश्चिमी देशों के साथ मिलकर रूस के खिलाफ अमेरिकी साजिश का हिस्‍सा बन रही है. रूस ने यूक्रेन की सरकार पर और भी कई इल्‍जाम लगाए और रूसी सेना भेजकर कीव तक पहुंचने की कोशिश की. 

कीव यूक्रेन की राजधानी है. यूक्रेन की सेना ने कड़ी चुनौती देते हुए रूसी सेना को कई शहरों में घुसने से रोक दिया. अब इन दोनों देशों की लड़ाई और घातक होने वाली है क्‍योंकि यूक्रेन को जर्मनी, पोलैंड, अमेरिका और ब्रिटेन से कई तरह के भारी संसाधन मिलने लगे हैं.

शुक्रवार को जर्मनी ने 14 लेपर्ड-2 टैंक यूक्रेन में भेजने के लिए आदेश जारी कर दिया, जिससे यूक्रेन को और बल मिलेगा, क्योंकि वह रूसी सेना का मुकाबला करने के लिए भारी हथियारों की मांग कर रहा है. जर्मनी ने पहले ही कहा है कि वह यूक्रेन को अपने सैन्य भंडार से कई मिलिट्री हार्डवेयर देगा.

लेपर्ड-2 टैंक के बारे में पूछे जाने पर जर्मन सरकार के प्रवक्ता स्टीफन हेबेस्ट्रेट ने प्रेस ब्रीफिंग में कहा, "मैं पुष्टि कर सकता हूं कि यूक्रेन के लिए एक एक्‍सपोर्ट लाइसेंस जारी कर दिया गया है."

यह भी पढ़ें: अमेरिका के ऊपर दिखा चीन का जासूसी बैलून! विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने टाला बीजिंग दौरा, चीन दे रहा सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
'चीन ने चुराया 22 करोड़ अमेरिकी वोटर्स का डेटा', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
'चीन ने चुराया 22 करोड़ US वोटर्स का डेटा', ट्रंप का बड़ा आरोप, FBI-CIA को लेकर क्या कहा?
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
दुबई के होटलों से कतर के गोल्फ क्लबों तक... अब खाड़ी में ट्रंप की प्रॉपर्टी को टारगेट बनाएगा ईरान, जारी कर दी लिस्ट
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
नासिक MLC चुनाव में महायुति उम्मीदवार की हार के बाद BJP सख्त, बागी नगरसेवकों पर गिरेगी गाज
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं, प्रदर्शनकारियों की आसिम मुनीर को धमकी
पाकिस्तान आर्मी का क्रूर चेहरा! 38 दिन में PoK में कर दी 56 की हत्या, लाशें भी नहीं लौटाईं
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
MBBS Seats in India: देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
देश के किस राज्य में सबसे ज्यादा MBBS सीटें, यहां देख लें पूरी लिस्ट
Thalapathy Vijay Viral Video: राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
राशन की दुकान पर अचानक पहुंचे सीएम विजय और... यूजर्स बोले- यही रियल लाइफ का 'नायक'
Embed widget