एक्सप्लोरर

गज़ब: 47 साल पहले अमेरिका में गुम हुई थी अंगूठी, अब महिला को फिनलैंड के जंगल में मिली

अमेरिकी महिला को 47 साल बाद गुमशुदा अंगूठी मिल गई है. चार दशक बाद अंगूठी मिलने से महिला की खुशी का ठिकाना नहीं है.अंगूठी महिला के पति ने पढ़ाई के दौरान उपहार में भेंट की थी.

फिनलैंड: 47 साल बाद पति का दिया गिफ्ट मिलने से अमेरिकी महिला को खुद पर विश्वास नहीं हो रहा है. उनकी 47 साल पहले गुम हुई अंगूठी फिनलैंड के जंगलों में मिल गई है. 1973 में उनकी अंगूठी पोर्टलैंड में खो गयी थी. उस वक्त महिला हाई स्कूल की छात्रा थीं. पिछले हफ्ते अंगूठी मिलने की खबर पाकर उनकी खुशी से चीख निकल गई.

47 साल बाद जंगल में मिली अंगूठी का रहस्य

अंगूठी की मालकिन 63 वर्षीय देबरा ने एक अखबार को बताया, "मेरी अंगूठी हाई स्कूल में पढ़ाई के दौरान पोर्टलैंड में खो गयी थी. गुम होने के कई साल बीतने के बाद अब उसके मिलने की उम्मीद बिल्कुल नहीं रही. मगर 47 साल बाद धातु के विशेषज्ञ को जमीन से 20 सेंटीमीटर नीचे दफ्न अंगूठी अचानक मिल गई. अंगूठी को देबरा के दिवंगत पति ने पढ़ाई के दौरान कॉलेज छोड़ने से पहले भेंट किया था. दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को हाई स्कूल और कॉलेज तक डेट किया. फिर शादी के बंधन में बंधकर दोनों ने 40 सालों तक वैवाहिक जीवन बिताया. मगर 2017 में उनके पति की मौत हो गयी.

एल्यूमिनाई संघ से मिली अंगूठी की मालकिन की जानकारी

देबरा का कहना है कि नकारात्मकता के दौर में अच्छे लोगों का मिलना बहुत ही दुर्लभ मामला है. अभी भी दुनिया में अच्छे लोग मिलते है जिनकी हमें जरुरत है. अंगूठी मिलने की घटना भी काफी दिलचस्प है. धातु विशेषज्ञ मार्को दक्षिणी पश्चिमी फिनलैंड के इलाके में मेटल डिटेक्टर इस्तेमाल कर रहे थे. इसी दौरान उन्हें अंगूठी नजर आई. मार्को अचानक अंगूठी को देखकर उत्साहित हो गये. अंगूठी पर 'मोर्स हाई स्कूल' और ग्रेजुएशन का 1973 डेट के साथ SM अंकित है. अंगूठी मिलने पर जानकारी हासिल करने के लिए उन्होंने स्कूल के एल्यूमिनाई संघ से संपर्क किया. वहां पता चला कि अंगूठी की मालकिन देबरा हैं.

Corona Virus: चीन का शख्स घर में 4 घंटे 48 मिनट में 50KM तक दौड़ा, वीडियो वायरल

Corona UPDATES: चीन में अबतक 1765 लोगों की मौत, 70 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget