एक्सप्लोरर

Indian Rupee: 'भारतीय रुपये का इस्तेमाल अमेरिकी डॉलर के बराबर हो', जानें किस बात पर बोले श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे

Sri Lanka President On Indian Rupee: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे भारतीय रुपये का अमेरिकी डॉलर जैसा ही उपयोग होते देखना चाहते हैं. उन्होंने शनिवार को यह बयान दिया.

Ranil Wickremesinghe On Indian Rupee: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे दो दिन की आधिकारिक यात्रा के लिए भारत आ रहे हैं. इससे पहले उन्होंने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने शनिवार (15 जुलाई) को कहा कि श्रीलंका चाहता है कि भारतीय रुपये का इस्तेमाल अमेरिकी डॉलर के बराबर हो. नकदी संकट से जूझ रहे श्रीलंका के राष्ट्रपति का यह बयान कोलंबो में भारतीय सीईओ फोरम को संबोधित करते हुए आया है. 

राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि 'जिस तरह जापान, कोरिया और चीन सहित पश्चिम एशिया ने 75 वर्ष पहले अभूतपूर्व आर्थिक वृद्धि की, उसी तरह अब हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की बारी है. राष्ट्रपति विक्रमसिंघे का यह बयान फोरम के अध्यक्ष टीएस प्रकाश को दिया गया जवाब था, जिन्होंने अपने संबोधन में श्रीलंकाई अर्थव्यवस्था में भारतीय रुपये के बढ़ते उपयोग का आह्वान किया था. 

पीएम मोदी की तारीफ की

अपने संबोधन के दौरान श्रीलंकाई राष्ट्रपति विक्रमसिंघे ने कहा कि अगर भारतीय रुपया एक आम मुद्रा बन जाता है तो इससे हमें कोई एतराज नहीं है. इस दौरान उन्होंने भारत के साथ-साथ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने कहा कि दुनिया विकसित हो रही है, इसके साथ ही भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास के दौर से गुजर रहा है. 

भारत से निकटता का मिलता है लाभ

द डेली मिरर अखबार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि अपने संबोधन के दौरान श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने यह भी कहा कि श्रीलंका को भारत से निकटता के साथ-साथ समृद्ध इतिहास, सांस्कृतिक विरासत और 2,500 साल पुराने व्यापारिक संबंधों से लाभ होता है.

इस दौरान राष्ट्रपति ने अपने देश की मौजूदा स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ''हम आर्थिक संकट से बाहर निकल रहे हैं. सुस्ती के बावजूद अर्थव्यवस्था ठीक हो रही है.'' बताते चलें कि रानिल विक्रमसिंघे 21 जुलाई को नई दिल्ली पहुंचेंगे. यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. 

ये भी पढ़ें: 'PTI पर प्रतिबंध लगा तो नई पार्टी बनाएंगे और जीतेंगे', चुनाव से पहले इमरान खान ने भरी हुंकार, कहा- मुझे जेल भेज दो तो भी...
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, एक हफ्ते बाद अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
दोस्त या दुश्मन... पहले खामेनेई के अंतिम संस्कार में पहुंचा इराक, अब ट्रंप से मिला लिया हाथ
Explained: यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश घुटनों पर, रूस के लिए कितनी बड़ी हार?
यूक्रेन ने पिस्तौल से तोप को दी मात! कैसे दुनिया का तीसरा सबसे ताकतवर देश रूस घुटनों पर आया?

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget