एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Funeral: क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में शाही परिवार के लिए ये है 'ड्रेस कोड', जानें नियम

Queen Elizabeth II Funeral Dress Code: सोमवार को महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में महाराजा चार्ल्स तृतीय पूरे दिन मेडल के साथ औपचारिक वर्दी में रहेंगे.

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) के आठ सितंबर को निधन के बाद शव रखे जाने से लेकर श्रद्धांजलि तक सभी राजकीय समारोहों में सख्त शाही प्रोटोकॉल का पालन किया गया है. सोमवार को महारानी के अंतिम संस्कार के वक्त शाही परिवार का ‘ड्रेस कोड’ भी पहले से निर्धारित परंपरा के अनुसार हो रहा है.

महारानी का 96 साल की उम्र में स्कॉटलैंड के बाल्मोरल एस्टेट में निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में किया जाएगा.महाराजा चार्ल्स तृतीय पूरे दिन मेडल के साथ औपचारिक वर्दी पहनेंगे, और उनके हाथों में लाल मखमल और सोने के फील्ड मार्शल बैटन होगा, जिसे महारानी ने 2012 में उन्हें प्रदान किया था, जब चार्ल्स को यह पदवी मिली थी.

यह है ‘ड्रेस कोड’
‘बकिंघम पैलेस’ के अनुसार शाही परिवार के सेवारत सदस्यों के रूप में महारानी के तीन बच्चे महाराजा चार्ल्स, प्रिंस एडवर्ड और प्रिंसेस ऐनी सभी सैन्य वर्दी पहनेंगे और पदक धारण करेंगे. महारानी के पोते प्रिंस विलियम भी सैन्य वर्दी में होंगे. महिलाएं काले कपड़े पहनकर और टोपी लगाकर आएंगी जबकि पुरुष काले कोट पहनेंगे. शाही परिवार के सेवारत सदस्य पारंपरिक रूप से सैन्य वर्दी पहनते हैं, जबकि गैर-सेवारत पुरुष कोट पहनते हैं, जैसा कि पिछले साल महारानी के पति प्रिंस फिलिप के अंतिम संस्कार में देखा गया था.

इसलिए हो रहा विवाद?
‘मेट्रो’ अखबार के मुताबिक इस अंतिम संस्कार से पहले शाही ‘ड्रेस कोड’ के फैसले को लेकर कुछ विवाद भी हुए हैं. ‘बकिंघम पैलेस’ ने शुरू में घोषणा की कि प्रिंस हैरी को अपनी सैन्य वर्दी पहनने की अनुमति नहीं दी जाएगी क्योंकि उन्होंने अपने कर्तव्यों से हटने का फैसला किया था.

अखबार के मुताबिक जब प्रिंस हैरी ने जब यह फैसला किया था तो उनसे सभी सैन्य उपाधियां ले ली गई थी। एक बार जब शाही परिवार का कोई सदस्य सक्रिय सैन्य सेवा में नहीं होता है, तो उन्हें ‘नागरिक’ माना जाता है, और इसलिए उन्हें सैन्य पोशाक पहनने की अनुमति नहीं होती है। हालांकि, उन्हें अपने काले सूट पर अपने पदक लगाने की अनुमति है, जैसा कि प्रिंस हैरी ने महारानी के ताबूत को ले जाते वक्त शोक यात्रा के दौरान किया था।

क्या नियम है
बकिंघम पैलेस ने घोषणा की है कि वेस्टमिंस्टर हॉल में अंतिम दर्शन समारोह में प्रिंस एंड्रयू केवल ‘सम्मान के विशेष चिह्न के रूप में’ अपनी वर्दी पहनेंगे. ‘मेट्रो’ अखबार की खबर में कहा गया है कि अपने पिता महाराजा चार्ल्स के अनुरोध पर, हैरी अगली शाम महारानी के पोते पोतियों द्वारा शोक व्यक्त करने के दौरान अपनी वर्दी पहनेंगे.

शोक की अवधि इन दिनों कम कर दी गई है, लेकिन काले कपड़े पहनने की अनिवार्यता बनी हुई है. नियम इतना सख्त है कि शाही परिवार के सदस्यों को हमेशा अपने सूटकेस में एक काले रंग की पोशाक के साथ यात्रा करनी होती है, ताकि अगर परिवार के सदस्यों के विदेश में रहने के दौरान शाही परिवार के किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है, तो वे किसी अन्य रंग के कपड़े पहने हुए सार्वजनिक रूप से नजर ना आएं.

यह भी पढ़ें-

Queen Elizabeth II Last Rites: 500 बड़े नेताओं का जमावड़ा, 8 KM लंबी लाइन.... ताबूत के आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Queen Elizabeth II: महज 13 साल की उम्र में हुआ प्यार, लिखे कई लव लेटर... फिल्मी कहानी से कम नहीं थी क्वीन एलिजाबेथ II की लव स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
फिर समंदर में मचा बवाल! अपने जहाज पर हमले के बाद ईरान ने दे डाली वॉर्निंग- 'अब जवाब...'
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget