एक्सप्लोरर

Queen Elizabeth II Last Rites: 500 बड़े नेताओं का जमावड़ा, 8 KM लंबी लाइन.... ताबूत के आखिरी दर्शन को उमड़ा जनसैलाब

Queen Elizabeth II Funeral Schedule: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पार्थिव शरीर को आज तय कार्यक्रम के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा. यहां जानिए अंतिम संस्कार से जुड़ा पूरा कार्यक्रम.

Queen Elizabeth II Funeral: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा. इस दौरान दुनियाभर के अलग-अलग देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, प्रतिनिधि उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने लंदन पहुंचे हैं. महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय के अंतिम दर्शन करने के लिए रविवार को ही लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. यह भीड़ आज और बढ़ सकती है.

रिपोर्ट के मुताबिक, उनके अंतिम दर्शन के लिए 8 किलोमीटर से लंबी लाइन लगी हुई है. इसमें प्रति घंटा लगभग 4000 लोग रानी के आख़री दर्शन कर रहे हैं. महारानी का पार्थिव शरीर अभी पार्लियामेंट के वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा हुआ है. आज उनके पार्थिव शरीर को यहां से हटाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू होगी और तय समय के मुताबिक उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा. हम बता रहे हैं आपको उनके अंतिम संस्कार से जुड़ा पूरा कार्यक्रम. 

  • भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक लोग रानी के ताबूत के पास जाकर उनके अंतिम दर्शन करने के साथ ही श्रद्धांजलि दे सकेंगे. इसके बाद महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की अंतिम यात्रा शुरू होगी. 
  • भारतीय समयानुसार 12:30 बजे वेस्टमिंस्टर एबे के दरवाज़े वीआईपी लोगों, दूसरे देशों से आए गेस्ट के लिए खोले जाएंगे, ताकि ये लोग महारानी को श्रद्धांजलि दे सकें. यहां जो लोग महारानी के दर्शन करेंगे उनमें यूनाइटेड किंगडम के वरिष्ठ राजनेता, महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के रिश्तेदार, यूरोपियन रॉयल फैमिली के सदस्य और अलग-अलग देशों के राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शामिल हैं. बता दें कि ऐसे 500 लोगों को निमंत्रण भेजा गया है.
  • भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर रानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से निकाल कर वेस्टमिंस्टर एबे एक गन कैरिएज  में ले ज़ाया जाएगा, जिसे 142 नवल सेलर्स खींचेंगे. किंग चार्ल्स और उनके बेटे भी इसमें शामिल होंगे और ताबूत के साथ चलेंगे.
  • दोपहर 3:30 बजे वेस्टमिंस्टर एबे में फ्यूनरल सर्विस होगी, जिसमें लगभग 2000 लोग शामिल होंगे. वेस्टमिंस्टर एबे  में ही रानी की ताजपोशी हुई थी और प्रिंस फिलिप  से शादी भी यहीं हुई थी. ऐसे में उनके अंतिम संस्कार की पहली प्रक्रिया भी यहीं होगी.
  • दोपहर 4 बजकर 25 मिनट पर ये फ्यूनरल सर्विस  ख़त्म होगी और 2 मिनट का मौन रखा जाएगा.
  • शाम 4 बजकर 45 मिनट पर रानी का ताबूत लंदन के सड़कों पर निकलेगा, हर मिनट एक तोप की सलामी होगी और हर मिनट पर बिग बेन (Big Ben) की घंटी बजेगी.
  • शाम 5 बजकर 30 मिनट पर रानी का ताबूत वेलिंग्टन आर्च (Wellington  Arch)  पहुंचेगा. वहां से रानी के ताबूत को शाही फ्यूनरल कार (funeral car)  से विंडसर कैसल (Windsor  Castle)  ले ज़ाया जाएगा.
  • शाम 7 बजकर 30 मिनट पर रानी का ताबूत विंडसर कैसल पहुंचेगा. वहां से शाही सम्मान के साथ रानी के ताबूत को सेंट जॉर्ज चैपल (Saint George's Chapel) ले ज़ाया जाएगा. विंडसर कैसल में रानी का बचपन बीता है और वो अक्सर यहां आ कर रहती थीं. कोरोना काल में 2 साल उन्होंने यहीं रह कर बिताए थे.
  • रात 8 बजकर 30 मिनट पर ताबूत सेंट जॉर्ज चैपल  पहुंचेगा. यह चैपल विंडसर कैसल (chapel  Windsor castle)  के बग़ल में ही है. इस chapel  का इस्तेमाल शाही नामकरण, शादियों और अंतिम संस्कार के लिए किया जाता है. यहां एक और चैपेल सर्विस (chapel  service) होगी, जिसके बाद सभी लोग बाहर चले जाएंगे.
  • रात 12 बजे शाही परिवार रानी को हमेशा के लिए अलविदा कह देगा और रानी को अपने पति प्रिंस फिलिप (Prince Phillip) के ठीक बग़ल वाली कब्र में दफना दिया जाएगा.

प्रसारण के लिए खास इंतजाम

वेस्टमिंस्टर एबे में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सोमवार सुबह होने वाले राजकीय अंत्येष्टि कार्यक्रम के प्रसारण के लिए ब्रिटेन के विभिन्न पार्कों में विशाल स्क्रीन लगाई गईं हैं. इसके साथ ही कई सिनेमाघरों ने भी कार्यक्रम के प्रसारण के लिए तैयारियां की हैं. पिछले 57 वर्षों में ब्रिटेन का पहला राजकीय अंतिम संस्कार एक सख्त प्रोटोकॉल और सैन्य परंपरा के तहत होगा, जिसके लिए कई दिनों से अभ्यास जारी है.

संस्कृति, मीडिया एवं खेल विभाग (डीसीएमएस) ने कहा कि सोमवार को ब्रिटेन में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है और अंत्येष्टि कार्यक्रम के लिए जुटने वाली भीड़ के मद्देनजर लंदन में कई सार्वजनिक स्थान चिह्नित किए गए हैं. डीसीएमएस ने कहा, ‘लंदन के हाइड पार्क, शेफील्ड के कैथेड्रल स्क्वायर, बर्मिंघम के सेंटेनरी स्क्वायर, कार्लिस्ले के बिट्स पार्क, एडिनबरा के होलीरूड पार्क और उत्तरी आयरलैंड में कोलेराइन टाउन हॉल समेत देश भर में विशाल स्क्रीन लगाई गईं हैं.’ 

ये भी पढ़ें

Storm Fiona: तूफान फियोना के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति ने पुर्तो रिको में की इमरजेंसी की घोषणा, भीषण बाढ़ का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget