एक्सप्लोरर

चिल्ड्रन बुक्स की मशहूर लेखिका बेवर्ली क्लीयर का 104 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, 'लिविंग लीजेंड' की उपाधि से थीं सम्मानित

1995 में पोर्टलैंड शहर ने रमोना, हेनरी और रिबसी की मूर्तियों के साथ बेवर्ली क्लीयर स्कल्पचर गार्डन फॉर चिल्ड्रन बनाया. लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस ने उन्हें 'लिविंग लीजेंड' की उपाधि प्रदान की है.

बच्चों की पुस्तकों की प्रसिद्ध लेखिका बेवर्ली क्लीयर का गुरुवार को अमेरिका के कैलीफोर्निया में 104 वर्ष की आयु में निधन हो गया. बेवर्ली द्वारा उनकी किताबों में रचे गए चरित्र रमोना क्विमबी और बेजस रिमबी​, हेनरी हगिंस और उसका कुत्ता रिबसी और राल्फ एस माउस पाठकों में खासे प्रसिद्ध थे. बेवर्ली क्लीयर का गुरुवार को कैलिफोर्निया के कार्मेल में उनके घर पर निधन हो गया, जहां वह 1960 के दशक से रह रही थीं. हालांकि उनकी मृत्यु का कारण नहीं बताया गया है.

एक बच्चे के सवाल से मिला लिखने का जुनून 

बेवर्ली क्लीयर बचपन से ही लेखिका बनना चाहती थी. लाइब्रेरियन के तौर पर जब वो वाशिंगटन के याकिमा में कार्य करती थी उसी दौरान एक बच्चें ने एक दिन क्लीयर से पूछा 'हमारे जैसे बच्चों' के बारे में किताबें मुझे कहां मिलेंगी. इसके बाद से ही क्लीयर के मन में बच्चों के लिए किताबें लिखने का जुनून सवार हो गया.

उस दौर में किताबों में अमीर बच्चों की कहानियां ही मिलती थी लेकिन बेवर्ली ने तय कर लिया था कि, वो साधारण और गरीब बच्चों के बारे में कहानियां लिखेंगी. इसके बाद उन्होंने 1950 में अपनी पहली किताब 'हेनरी हगिंस' लिखी जो पोर्टलैंड के क्लिकिटट स्ट्रीट पर पले बढ़े बच्चे हेनरी और उसके कुत्ते रिबसी की जिंदगी पर आधारित थी. हेनरी हगिंस और रिबसी पर उन्होंने छह किताबें लिखी.

उनकी किताबों का एक अन्य प्रमुख पात्र रमोना क्विमबी है.क्विमबी शुरुआत में हेनरी हगिंस की कहानियों में एक सहायक पात्र था लेकिन दर्शकों के बीच इसकी प्रसिद्धि को देखते बेवर्ली ने आगे चलकर इसको मुख्य किरदार की भूमिका में रखकर अलग से आठ पुस्तकें लिखीं. रमोना के तेजतर्रार और जोश से भरे किरदार को पाठकों ने 'रमोना द पेस्ट', 'बीजस एंड रमोना', 'रमोना द ब्रेव' और अन्य पुस्तकों में बेहद पसंद किया.

बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी पर केंद्रित होती थी उनकी कहानियां 

बेवर्ली क्लीयर की किताबें असाधारण कारनामों पर आधारित ना होकर बच्चों की रोजमर्रा की जिंदगी पर केंद्रित होती थी. साथ ही पाठकों को बांधें रखने के लिए इनमें हास्य के साथ साथ बच्चों के नजरिये से दुनिया देखने की सीख होती थी. पाठक क्या पढ़कर खुश होते है या गुस्सा होते हैं इस बात की क्लीयर को बेहद बारीक समझ थी.

बेवर्ली क्लीयर की अन्य किताबों में एलेन टेबबिट्स, ओटिस स्पोफोर्ड, लकी चक, द माउस एंड द मोटरसाइकिल और दो संस्मरण – माई ओन टू फीट और ए गर्ल फ्रॉम यमहिल खासे प्रसिद्ध है. 1984 में 'डियर मिस्टर हेनशॉ' किताब के लिए उन्हें न्यूबेरी मेडल प्रदान किया गया जो कि अमेरिका में बच्चों के साहित्य में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है.

यह भी पढ़ें 

PM का बांग्लादेश दौरा: आज इन मंदिरों में पूजा अर्चना करेंगे पीएम मोदी, की गई हैं खास तैयारियां

जो बाइडेन ने वैश्विक जलवायु चर्चा के लिए दुनिया के 40 नेताओं को किया आमंत्रित, पीएम मोदी भी हैं शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
इस्लामिक नाटो में शामिल होगा ईरान? मुनीर के दौरे से बढ़ी हलचल
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, कम से कम 22 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
जापान में फिर डोली धरती, भूकंप के जोरदार झटकों से कांपा होक्काइडो
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत
ट्रंप की भी नहीं सुन रहे नेतन्याहू! गाजा में इजरायल का बड़ा हमला, दो की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget