एक्सप्लोरर

PM Modi Egypt Visit: मिस्र दौरे पर पीएम मोदी किस मस्जिद में जाएंगे, क्या है इसकी खासियत

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी 24 से 25 जून तक मिस्र की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. वह दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने और आर्थिक सहयोग के नये क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे.

PM Modi In Egyp: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना अमेरिका दौरा समाप्त कर 24 जून को मिस्त्र के लिए रवाना होंगे. यह वर्ष 1997 के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली मिस्त्र यात्रा होगी. इतना ही नहीं, पीएम मोदी की भी यह पहली मिस्त्र यात्रा है. इस दौरे पर वे 11वीं सदी की प्रसिद्ध अल-हाकिम मस्जिद भी जाएंगे. विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने इस बात की पुष्टि की है. 

बता दें कि अल-हाकिम मस्जिद का पुर्निमाण 1980 में बोहरा मुस्लिम समुदाय ने कराया था. खास बात ये है कि पीएम नरेंद्र मोदी का यह ऐसा छठवां विदेशी दौरा होगा जहां वे मस्जिद में जाएंगे. यहां वे धर्मगुरुओं से मुलाकात भी कर सकते हैं. गौरतलब है कि पिछले सात वर्षों में मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल-सिसी तीन बार भारत की यात्रा पर आ चुके हैं. ऐसे में पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है. 

सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे पीएम 

जानकारी के मुताबिक, अपने मिस्र दौरे पर पीएम मोदी काहिरा में हेलियोपोलिस कॉमनवेल्थ वॉर ग्रेव कब्रिस्तान भी जाएंगे, जहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मारे गए भारतीय सेना के लगभग 4,000 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. भारत के प्रधानमंत्री की इस यात्रा को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा है कि हमें इस बात की उम्मीद है कि पीएम मोदी की मिस्र की यात्रा न केवल दोनों देशों के बीच संबंधों को गति प्रदान करना जारी रखेगी, बल्कि कारोबार और आर्थिक सम्पर्क के नए क्षेत्रों में भी सहयोग को विस्तार देगी.’

अल-हाकिम मस्जिद के बारे में खास बातें 

अल-हाकिम मस्जिद मिस्र की राजधानी ओल्ड काइरो में स्थित बाब अल-फ़ुतुह के बगल में स्थित है. साल 990 में फातिमी ख़लीफ़ा अल-अज़ीज़ बी-इलाह निज़ार ने इसकी नींव रखी और साल 1013 में उनके बेटे अल-हकीम के शासनकाल के दौरान पूरा किया गया था. इसे मिस्र में सबसे पुराने इस्लामी स्मारकों में से एक माना जाता है. साथ ही इसको तैयार कराने वाले अल-हाकिम, मिस्र पर शासन करने वाले सबसे प्रसिद्ध खलीफाओं में से एक थे. 

भूकंप में तबाह हो गई थी मस्जिद 

साल 1302 में मिस्र में आये भीषण भूकंप के कारण यह मस्जिद बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी. मीनारों के कई मेहराब, आंतरिक खंभे, छत और ऊपरी हिस्से ढह गए थे. फिर बाद में ल्तान कलावुन द्वारा इसका जीर्णोद्धार किया गया. हालांकि, तब से मस्जिद का इस्तेमाल जेल, अस्तबल, किले और भंडारगृह के रूप में किया जाने लगा. फ्रांसीसी अभियान के दौरान भी मस्जिद का जेल के रूप में इस्तेमाल होता रहा है. माना जाता है कि अल-हाकिम मिस्र का चौथा सबसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मस्जिद है.

इसकी मीनारों को वॉच-टावर के रूप में उपयोग किया जाता था. इसके क़िबला आर्केड का उपयोग इस्लामिक कला के संग्रहालय के रूप में किया जाता था, जिसे हाउस ऑफ़ द अरब एंटीक्विटीज़ कहा जाता था. 

बेहद खूबसूरत और आकर्षक है यह मस्जिद 

अल-हाकिम मस्जिद की इमारत ईटों से बनी हुई है, जिसमें चार इवानों से घिरे दो आंगन हैं. आयताकार रूप से बने इस मस्जिद का आकार 120.78 मीटर x 113.01 मीटर है. मस्जिद के चारों ओर बने दीवार इसे बेहद आकर्षक और खूबसूरत बनाते हैं. इतना ही नहीं, मस्जिद के मीनारों के शाफ़्ट और मेहराब के अंदरूनी हिस्सों को कूफ़ीक लिपि से लिख कर सजाया गया है.

ये भी पढ़ें: UNGA President: UNGA अध्यक्ष ने भारत को बताया संभावित महाशक्ति, की UNSC में स्थाई सदस्यता की वकालत

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget