एक्सप्लोरर

PM Modi Event in US: अमेरिका के इस कार्यक्रम को पीएम मोदी करने वाले हैं संबोधित, हिस्सा लेंगे 24 हजार प्रवासी भारतीय

Modi Mega Event US: ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ नामक कार्यक्रम ‘नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम’ में 22 सितंबर को आयोजित होगा, जिसके लए 24 हजार भारतवंशियों ने किए हस्ताक्षर.

Modi Mega Event US: भारतीय प्रवासी समुदाय के 24,000 से अधिक सदस्यों ने एक विशाल सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हस्ताक्षर किए हैं, जिसे अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे. ‘मोदी एंड यूएस प्रोग्रेस टूगेदर’ नामक कार्यक्रम ‘नासाउ वेटरन्स मेमोरियल कॉलेजियम’ में 22 सितंबर को आयोजित होगा. इसमें 15,000 लोगों के बैठने की क्षमता है.

‘इंडो-अमेरिकन कम्युनिटी ऑफ यूएसए’ (आईएसीयू) ने मंगलवार को कहा कि 24,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकियों ने इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हस्ताक्षर किए हैं जिसे प्रधानमंत्री मोदी संबोधित करेंगे. मोदी का 26 सितंबर को यहां संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक उच्च स्तरीय सत्र को संबोधित करने का कार्यक्रम है. 

42 राज्यों के भारतीय-अमेरिकियों के भाग लेने की संभावना

आईएसीयू ने बताया कि कम से कम 42 राज्यों के भारतीय-अमेरिकियों के इस कार्यक्रम में भाग लेने की संभावना है. कार्यक्रम के एक मुख्य आयोजक ने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग ले सके.’’

मनोरंजन तथा कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी लेंगे भाग

आईएसीयू ने कहा कि ‘मोदी एंड यूएस’ कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय-अमेरिकी समुदाय की परस्पर विविधता का जश्न मनाने वाली एक महत्वपूर्ण सभा आयोजित करना है. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी और उद्योग, विज्ञान, मनोरंजन तथा कला क्षेत्र के प्रमुख भारतीय-अमेरिकी इसमें भाग लेंगे.

सबसे पहले 2014 में लिया था भाग

पीएम मोदी ने 2014 में सितंबर में न्यूयार्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में भारतवंशियों के कार्यक्रम को संबोधित किया था. ये इवेंट पीएम मोदी के प्रधानमंत्री पद संभालने के कुछ महीने बाद हुआ था. उस दौरान भी पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के उच्च स्तरीय सत्र में भाग लेने कि लिए अमेरिका पहुंचे थे. उसके बाद 2019 में ह्यूस्टन में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम को संबोधित किया था. उस दौरान तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी शामिल हुए थे.

यह भी पढ़ें- India-China Border: LAC से पीछे हटेगा चीन? सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, जानिए भारत ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
लाहौर में हाई वोल्टेज ड्रामा, खैबर पख्तूनख़्वाह के CM को उठा ले गई पुलिस
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इमरान खान की पूर्व पत्नी ने 52 साल की उम्र में रचाई शादी, कौन है पति?
इमरान खान की पूर्व पत्नी ने 52 साल की उम्र में रचाई शादी, कौन है पति?
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल
'पहलगाम आतंकी हमले में नहीं पाक का हाथ', मलेशिया PM के बयान से झूमे बिलावल

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी के भारत की मजबूत
'मोदी के भारत की मजबूत "कन्वेनिंग पावर"', ब्रिक्स समिट की सफलता पर बोले जयशंकर
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार का एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सस्पेंड
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
'कलेश बाधा ना आए...', गोविंदा ने बच्चों संग की गणपति बप्पा से प्रार्थना, सुनीता नहीं दिखीं साथ
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव; जानें डिटेल
न JioHotstar, न Sony LIV, भारत-अफगानिस्तान का दूसरा टी20 यहां आएगा लाइव
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
TMC के बागी मुस्लिम सांसद का बड़ा खेल, कहा- 'न BJP में शामिल होंगे और न...'
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
इस्लामाबाद में SCO की बैठक, किसने की भारत की अगुआई?
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
सीमा हैदर ने सचिन के साथ खेला क्रिकेट- छक्का मार खुशी से झूम उठी
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
NTA ने शिफ्ट किया अपना ऑफिस, अब ये है नया पता
Embed widget