एक्सप्लोरर

यूएई में भारी बारिश! सरकार ने जारी किया अलर्ट, 'अहलान मोदी' कार्यक्रम पर पड़ेगा असर

Ahlan Modi Program: संयुक्त अरब अमीरात के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के कारण कई वाहन पानी में डूब गए. इसका असर पीएम मोदी के 'अहलान मोदी' कार्यक्रम पर भी पडे़गा.

Ahlan Modi Program: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) का मौसम खराब हो गया है. 12 फरवरी की रात को कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कों पर पानी भर गया और जाम लग गया. सरकारी अधिकारियों ने निजी क्षेत्र की कंपनियों से खराब मौसम को देखते हुए आवश्यक उपाय करने को कहा है. खराब मौसम के बीच ही पीएम मोदी का अबू धाबी दौरा निश्चित है. 

मौसम खराब होने पर UAE मानव संसाधन और अमीरात मंत्रालय (MOHRI) ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है. मंत्रालय ने यूएई की निजी कंपनियों से अपने कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए कहा है. मंत्रालय ने कहा, "बाहरी कार्यों के दौरान कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखना आवश्यक है, क्योंकि देश में आगे भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है." इसके अतिरिक्त अमीरात स्कूल संगठन ने कहा है कि मौसम के कारण स्कूल ऑनलाइन क्लास जारी रखेंगे.

पीएम मोदी के दौरे पर पड़ेगा मौसम का असर
पीटीआई के अनुसार 'अहलान मोदी' (हैलो मोदी) कार्यक्रम को छोटा कर दिया गया है. जिस सभा को पीएम मोदी संबोधित करेंगे, उसमें लोगों की संख्या 80 हजार से घटाकर 35 हजार कर दी गई है. समुदाय के नेता सजीव पुरूषोत्तमन ने पीटीआई को बताया कि "अबू धाबी के जायद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में प्रधान मंत्री मोदी के सबसे बड़े प्रवासी कार्यक्रमों में से एक की तैयारी अच्छी चल रही थी, लेकिन मौसम के कारण भागीदारी कम हो गई."

अबूधाबी में भारी उत्साह
अहलान मोदी कार्यक्रम के संचार प्रमुख निशी सिंह ने एएनआई को बताया कि "खराब मौसम के बावजूद संयुक्त अरब अमीरात में भारतीयों के उत्साह में कमी नहीं आई है. 12 फरवरी को ढाई हजार से अधिक स्वयं सेवक सांस्कृतिक कार्यक्रम और ब्रीफिंग के फुल-ग्राउंड रिहर्सल के लिए आए थे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को यूएई रवाना हुए. अबू धाबी में नव निर्मित भव्य बीएपीएस हिंदू मंदिर का 14 फरवरी को उद्घाटन करेंगे. यूएई के बड़े हिस्से में भारी बारिश, बर्फबारी और बिजली कड़कने की घटना के कारण देश में सोमवार को सुरक्षा चेतावनी जारी की गई.

यह भी पढ़ेंः अचानक UAE की सरकार ने ‘अहलान मोदी’ कार्यक्रम के समय में क्यों की कटौती, 80,000 नहीं अब केवल 35,000 लोगों को मिलेगी एंट्री, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चों की मौत
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
कांग्रेस को घेरेगी BJP! महिला सांसदों ने ओम बिरला से की मीटिंग, राहुल-प्रियंका को लेकर ये है प्लान
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget