एक्सप्लोरर

UAE में मंदिर के उद्घाटन में पीएम मोदी ने किया अयोध्या का जिक्र, पब्लिक बोली- अभी-अभी भगवान को गुजरते देखा है

अबू धाबी मंदिर के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले महीने ही अयोध्या में रामलला अपने भवन में विराजमान हुए. भारतीय अभी भी उस प्रेम की भावना में डूबे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार (14 फरवरी, 2024) को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अबू धाबी के भव्य मंदिर का उद्घाटन करते हुए अयोध्या राम मंदिर का भी जिक्र किया. पीएम मोदी ने कहा कि अयोध्या राम मंदिर की खुशी अबू धाबी मंदिर के उद्घाटन से और ज्यादा बढ़ गई है. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भारत के अमृतकाल का नहीं, आस्था और संस्कृति के अमृत काल का भी समय है.

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिर के उद्घाटन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही. कार्यक्रम में यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद जायद अल नाहयान भी उपस्थित थे. साथ ही  बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (BAPS) के संत भी मौजूद थे. मंदिर का निर्माण बीएपीएस संस्था ने ही किया है. यह अबू धाबी का पहला हिंदू मंदिर है.

पीएम मोदी ने किया अयोध्या राम मंदिर का जिक्र
कार्यक्रम में बोलेत हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'अयोध्या में हमारी असीम खुशी आज अबू धाबी में मिली खुशी की लहर से और बढ़ गई है. यह मेरा सौभाग्य है कि मैं पहले अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर और फिर अबू धाबी में इस मंदिर का साक्षी बना हूं.' पीएम मोदी ने कहा, 'अभी पिछले महीने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का सदियों पुराना सपना पूरा हुआ. रामलला अपने भवन में विराजमान हैं. पूरा भारत और हर भारतीय अब भी उस प्रेम की भावना में डूबा हुआ है.' 

पीएम मोदी ने कहा, आस्था और संस्कृति के अमृत काल का भी समय
यह भव्य बीएपीएस मंदिर दुबई-अबू धाबी शेख जायद राजमार्ग पर अल राहबा के पास 27 एकड़ क्षेत्र में करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह केवल भारत के अमृतकाल का समय नहीं है, यह हमारी आस्था और संस्कृति के अमृत काल का भी समय है. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हम विविधता में द्वेष नहीं देखते, हम विविधता को अपनी विशेषता मानते हैं. इस मंदिर में हमें हर कदम पर विविध आस्थाओं की झलक मिलेगी.

कलयुग में अभी भगवान को गुजरते देखा, बोली पब्लिक
मंदिर के उद्घाटन में भारतीय समुदाय के लोग बड़ी संख्या में पहुंचे थे. अबू धाबी में भव्य मंदिर को लेकर बेहद खुशी नजर आई. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की और कहा कि कलयुग में अभी साक्षात भगवान मेरे सामने से गुजरे हैं. उन्होंने कहा, 'सबसे पहले सतयुग, द्वेता युगा, त्रेता युग और अब कलियुग में साक्षात भगवान हमारे सामने से गुजरे हैं. इतनी अच्छी फीलिंग है कि मेरे मुंह से आवाज नहीं निकल रही है. क्या बोलूं समझ नहीं आ रहा. सामने से मैंने भगवान को देख लिया आज.'

(पीटीआई-भाषा से इनपुट)

यह भी पढ़ें:-
UAE की हाई-टेक बिल्डिंग बुर्ज खलीफा, फ्यूचर म्यूजियम और मस्जिद का जिक्र कर अबू धाबी मंदिर पर क्या बोले पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget