एक्सप्लोरर

PM Modi Jacket: जी-7 समिट में पीएम मोदी की जैकेट की चर्चा क्यों हो रही? दुनिया के लिए है बड़ा संदेश

PM Modi In Hiroshima: जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के हिरोशिमा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जैकेट की चर्चा दुनिया में हो रही है.

PM Modi Attire In G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के पीएम फुमियो किशिदा के खास निमंत्रण पर जी-7 समिट में शामिल होने के लिए हिरोशिमा पहुंचे. इस दौरान उनकी कई तस्वीरों और वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है. इस बीच पीएम मोदी की जैकेट चर्चा का विषय बनी हुई है. इसको लेकर उन्होंने जी-7 के मंच से खास संदेश भी दिया है.

दरअसल, पीएम मोदी ने रीसायकिल्ड मटेरियल से बनी हुई जैकेट पहनी थी. जैकेट को बनाने में प्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है. पीएम की जैकेट को बनाने के लिए इस्तेमाल की हुई बोतलों को इकट्ठा करके उन्हें कुचलकर और पिघलाया गया. इसके बाद उसमें रंग मिलाकर सूत बनाया गया. इस तरह पुरानी सामग्री को रीसायकल कर जैकेट बनाई गई.

पीएम मोदी ने दुनिया को दिया संदेश

वहीं, इससे पहले 8 फरवरी 2023 को लोकसभा में भी पीएम मोदी ऐसे ही एक हल्के नीले रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे थे. वो जैकेट प्लास्टिक की बोतलों को रिसाइकिल करके बनाई गई थी. पीएम मोदी ने हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान कई संकटों को दूर करने के लिए एक साथ काम करने पर जोर दिया. सम्मेलन के विशेष सत्र में उन्होंने दुनिया को प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल करने का संदेश दिया. वहीं, उन्होंने विकास मॉडल के समग्र उपयोग को बदलने पर भी प्रकाश डाला.

पीएम मोदी ने प्राकृतिक खेती पर भी दिया जोर

पीएम मोदी ने कहा, ''मेरा मानना है कि विकास मॉडल को विकास का मार्ग दिखाना चाहिए. विकासशील देशों की प्रगति में बाधा नहीं बनना चाहिए.” वहीं, उन्होंने दुनियाभर में उर्वरकों के विकल्प के रूप में प्राकृतिक खेती का एक नया मॉडल बनाने पर जोर दिया. पीएम ने कहा, “मेरा मानना है कि हमें डिजिटल तकनीक का लाभ दुनिया के हर किसान तक पहुंचाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत बन रहा है वैश्विक पटल का 'बड़ा खिलाड़ी', जापान में दिखी ताकत, बाइडेन भी हुए मुरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
Explained: 'हिजाब निकालकर क्लास में आओ', 96% मुस्लिम आबादी वाले देश के फैसले पर क्यों मचा बवाल
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget