एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: गाजा पहुंचे इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, सेना के जवानों से की मुलाकात, बोले- हमें कोई नहीं रोक सकता

Benjamin Netanyahu Gaza Visit: फिलिस्तीनी कैदियों से इजरायली बंधकों की अदला-बदली की डील के तहत जारी चार दिवसीय संघर्षविराम के तीसरे दिन पीएम नेतन्याहू ने गाजा का दौरा किया और कड़ी प्रतिक्रिया दी.

Benjamin Netanyahu Meets Troops In Gaza: चरमपंथी संगठन हमास के साथ चल रहे संघर्ष विराम के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उत्तरी गाजा पट्टी में पहुंचकर सैनिकों से मुलाकात की और कहा कि जंग आखिर तक जारी रहेगी, इजरायल को कोई नहीं रोक सकता है.

नेतन्याहू ने अपने कार्यालय की ओर से जारी एक वीडियो में कहा, "हम अपने बंधकों को वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और आखिरकार हम उन सभी को वापस लाएंगे"

द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम नेतन्याहू ने कहा, ''इस जंग में हमारे तीन लक्ष्य हैं- हमास को खत्म करना, हमारे सभी बंधकों को वापस लाना और यह सुनिश्चित करना कि गाजा फिर से इजरायल के लिए खतरा न बने."

पीएम नेतन्याहू बोले- आखिर तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक कि...

पीएम नेतन्याहू ने कहा, ''हम अंत तक लड़ाई जारी रखेंगे जब तक कि जीत नहीं मिल जाती. हमें कोई नहीं रोक सकता और हम आश्वस्त हैं कि हमारे पास युद्ध के सभी लक्ष्यों को प्राप्त करने की शक्ति, ताकत, इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प है और हम ऐसा करेंगे.''

बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास की एक सुरंग का किया दौरा

प्रधानमंत्री कार्यालय के मुताबिक, पीएम नेतन्याहू ने इजरायली सैनिकों की ओर से खोजी गई हमास सुरंगों में से एक का दौरा किया. इस दौरे में पीएम के साथ उनके चीफ ऑफ स्टाफ तजाची ब्रेवरमैन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार तजाची हानेग्बी, उनके सैन्य सचिव मेजर जनरल एवी गिल और डिप्टी आईडीएफ चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल अमीर बारम भी साथ गए थे.

प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक X हैंडल पर एक अन्य पोस्ट में नेतन्याहू ने कहा, ''मैं आईडीएफ के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ और कमांडरों के साथ बैठा. दीवार पर लिखा था- 'अम यिसरेल चाय' (यहूदी एकजुटता गान जिसका अर्थ है इजरायल के लोग रहेंगे). तो 'अम यिसरेल चाय' और इजरायल के लोग आपके कारण जयजयकार करेंगे. धन्यवाद.''

यह भी पढ़ें- Israel Hamas War: 'इजरायली हमले में मारे गए ब्रिगेड कमांडर और तीन अन्य सीनियर नेता', हमास ने किया दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज में आर-पार की जंग! ट्रंप की फीस वसूली की धमकी पर भड़का ईरान, कहा - 'नियमों नहीं माने तो...'
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget