एक्सप्लोरर

Canada Plane Crash: कनाडा के वैंकूवर में प्लेन क्रैश, दो भारतीय ट्रेनी पायलट समेत तीन की मौत

विमान में दो भारतीय ट्रेनी पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इलाके में एक पेड़ से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

Canada Plane Crash: कनाडा में वैंकूवर के पास चिल्लीवैक में एक विमान (Light Aircraft) दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान दुर्घटना में दो भारतीय ट्रेनी पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया के मुताबिक, इलाके में एक पेड़ से टकराने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक होटल की इमारतों के पीछे झाडियों में जा गिरा. मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे में मरने वाले दोनों भारतीय पायलट का नाम अभय गडरू और यश विजय रामुगाडे है और वह मुंबई के रहने वाले थे. स्थानीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच का जांच कर रहे हैं. 

कनाडा पुलिस ने बयान में कहा, 'घटनास्थल का मुआयना कर लिया गया है और इलाके में लोगों के हताहत होने या किसी जोखिम की कोई सूचना नहीं है. ये हादसा दो इंजन वाले छोटे विमान जिसका नाम पाइपर पीए -34 सेनेका है उसमें हुआ है.' रिपोर्ट के मुताबिक, पाइपर पीए -34 1972 में बनाया गया था और 2019 में रजिस्टर किया गया था.

परिवार से संपर्क करने की कोशिश

पुलिस ने कहा है कि वे मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी देने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि क्रैश की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है. कनाडा के परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने कहा कि वह जांचकर्ताओं को भेज रहा है. 

सीबीसी न्यूज के मुताबिक, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं ने कहा कि पांच एम्बुलेंस और एक पैरामेडिक सुपरवाइजर दुर्घटनास्थल पहुंचे. दो एयर एम्बुलेंस हेलीकॉप्टर रास्ते में थे, लेकिन दुर्घटना वाले इलाके में पहुंचने से पहले ही उन्हें रद्द कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें:

रूस-अमेरिका आमने-सामने, बाइडेन सरकार ने देश से निकाले दो रूसी डिप्लोमैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
2020 दिल्ली दंगा मामले में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट का बड़ा फैसला
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
साढ़े 9 साल बाद जड़ा शतक, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैट रेनशॉ ने रचा इतिहास
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
दिल्ली महिला पुलिसकर्मियों ने ही क्यों किया दीपके समेत अन्य को डिटेन? जानें पूरा मामला
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget