एक्सप्लोरर

Peru Political Crisis: राष्ट्रपति पर आपराधिक जांच के दौरान पेरू के प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा, गहराया राजनीतिक संकट

Peru News: पेरू में राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो के वफादार माने जाने वाले प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस ने अचानक इस्तीफा दे दिया. इससे वहां राजनीति संकट गहरा गया है.

Peru PM Anibal Torres Resigns: पेरू (Peru) के प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस (Anibal Torres) ने अचानक इस्तीफा दे दिया है. पीएम के इस्तीफे से पेरू में राजनीतिक संकट (Political Crisis) गहरा गया है. पेरू पहले से आर्थिक संकट (Economic Crisis) का सामना कर रहा है. इसे लेकर वहां की सरकार जनता के निशाने पर है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेरू की प्रधानमंत्री एनिबल टोरेस ने ऐसे वक्त इस्तीफा दिया जब वहां के राष्ट्रपति पेड्रो केस्टिलो (Pedro Castillo) पर व्यापक आपराधिक जांच चल रही है. कहा जा रहा है कि जांच की आड़ में राष्ट्रपति को निशाना बनाए जाने के कारण एनिबल टोरेस ने इस्तीफा दिया है. पेड्रो केस्टिलो को एक साल के कार्यकाल के बाद तेजी अलग-थलग कर दिया गया है. टोरेस एक वकील हैं और राष्ट्रपति केस्टिलो का वफादार सहयोगियों में से एक माने जाते हैं. टोरेस ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पत्र में बुधवार को बताया कि वह निजी कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं. 

टोरेस ने केस्टिलो को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा, ''मैं आपके साथ अपनी मातृभूमि और इसके सबसे उपेक्षित और इसके भुला दिए गए लोगों की सेवा करने के बाद पद से हट रहा हूं.'' टोरेस ने आगे लिखा, ''आज मुझे अपने छात्रों के साथ विश्वविद्यालय की कक्षाओं में लौटना है और जो मैंने सबसे ज्यादा याद किया वह है कानूनी शोध.''

यह भी पढ़ें- मिलिट्री एक्सरसाइज, इकॉनोमिक बैन... नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे से चीन की बौखलाहट क्या एक और युद्ध की आहट!

पेरू के राष्ट्रपति के खिलाफ चल रही इतनी जांच

कैस्टिलो ने एक साल पहले पदभार ग्रहण किया था, एक साल में वरिष्ठ सरकारी पदों पर उन्होंने अप्रत्याशित बदलाव देखा है. पिछले जुलाई में पदभार ग्रहण करने के बाद से उन्हें अब अपने पांचवें प्रधानमंत्री का नाम देना होगा, यह एक ऐसा कदम जो अक्सर कैबिनेट में अन्य बदलावों के साथ आता है.

राष्ट्रपति के खिलाफ पांच आपराधिक जांच चल रही हैं, जिनमें दो में यह पता लगाया जा रहा है कि क्या वह आपराधिक संगठन का हिस्सा हैं? पेरू के कानून के मुताबिक, राष्ट्रपति के पद पर रहते हुए उनके खिलाफ जांच की जा सकती है लेकिन आरोप नहीं लगाए जा सकते हैं. कैस्टिलो पिछले साल निवेशकों को डराते हुए मार्क्सवादी-लेनिनवादी पार्टी के साथ सत्ता में आए थे लेकिन इसके बाद उन्होंने एक तकनीकी दक्ष व्यक्ति के हाथ में आर्थिक मंत्रालय की कमान देकर एक व्यावहारिक उदारवादी मोड़ ले लिया है. अभी तक उन्होंने टोरेस के इस्तीफे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और न ही यह बताया है कि कब नए प्रधानमंत्री को नामित किया जाएगा. 

यह भी पढ़ें- अजरबैजान और आर्मेनिया के बीच फिर तनातनी शुरू, विवादित क्षेत्र पर कब्जा का दावा, जानें क्या है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
गर्मी में ज्यादा AC ना चले, इस कंपनी ने मेल कर्मचारियों को हाफ पैंट में आने को कहा, महिलाए बोलीं- पैर के बाल...
Embed widget