एक्सप्लोरर

Paris Fire Incident: पेरिस की इमारत में भीषण आग, 3 महिलाओं की मौत, 1 बच्चा समेत 8 घायल

Paris Fire: पेरिस की इमारत में आग पर काबू पाने के लिए 24 दमकल गाड़ियों और 88 अग्निशमन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और एक दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया.

Paris Fire Incident:  दुनिया का फैशन कैपिटल कहे जाने वाला शहर पेरिस में कल यानी शनिवार (25 नवंबर) को एक इमारत में आग लग गई. इमारत में आग लगने की वजह से 3 महिलाओं की मौत हो गई. इसके अलावा एक बच्चा समेत 8 लोग बुरी तरह से घायल हो गए. इनमें से 1 की हालत गंभीर है. पुलिस ने कहा कि आग पेरिस से लगभग 15 किलोमीटर (नौ मील) दूर एक आप्रवासी-बहुल शहर स्टेन्स में एक इमारत के बेसमेंट में रात के करीब 2 बजे लग गई थी.

पेरिस के पुलिस अधिकारियों के अनुसार मरने वाली तीनों औरतें हैती की थी. उनमें से एक महिला, इमारत की तीसरी मंजिल पर किरायेदार थी. उसके साथ उसकी एक बहन और दोस्त भी थी, जो डिनर करने के बाद वहां ही रुक गई थी. आग लगने की घटना के बारे में जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की 24 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची.

फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को करनी पड़ी मशक्कत
इमारत में आग लगने के बाद बचाव कार्य के दौरान फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को काफी मशक्कत करना पड़ा. इस दौरान उन्हें तीनों महिलाओं के शव ढूंढन में रात भर का समय लग गया. अधिकारियों के अनुसार आग लगने की वजह से एक 6 साल का बच्चा बुरी तरह से घायल हो गया. वो अपने माता-पिता और दो साल की बहन के साथ पहली मंजिल पर रहता था.

आग पर काबू पाने के लिए 24 दमकल गाड़ियों और 88 अग्निशमन कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और एक दमकलकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया. इस दौरान इमारत में रहने वाले दूसरे लोगों को बाहर निकाला गया और स्पोर्ट्स हॉल में आश्रय दिया गया.

आग लगने के कारणों की जांच शुरू
पेरिस शहर के मेय अज़्ज़ेदीन ताइबी के अनुसार इमारत की मरम्मत की जानी थी. इसके लिए इमारत में रहने वाले लगभग 15 लोगों को आगामी बुधवार (29 नवंबर) को अस्थायी आवास में स्थानांतरित किया जाना था. इसके अलावा एक स्थानीय पार्षद ने कहा कि इमारत गिरने वाली नहीं थी, लेकिन उसमे कई तरह के काम करने जरूरी थे. हालांकि, इस दौरान आग लगने की घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Karachi Fire: कराची के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, झुलसकर 9 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, 1 घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
दूसरे टी20 में जिम्बाब्वे ने जीता टॉस, जानें भारत की प्लेइंग इलेवन में कितने बदलाव हुए?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
'नकल माफिया मिट्टी में...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच सीएम योगी का बड़ा बयान
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'घबराहट में सरकार ने...'
Embed widget