एक्सप्लोरर

Pakistan Attack on Taliban : अफगानिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी सेना करेगी बड़ा ऑपरेशन, मंजूरी मिलते ही तालिबान की खैर नहीं

Pakistan Attack on Taliban : पाकिस्तान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन चला सकती है. इसके लिए मंजूरी दी जाने वाली है

Pakistan Attack on Taliban : खुद के पाले हुए आतंकवाद से परेशान होकर पाकिस्तान अब खुद आपॅरेशन चलाने की तैयारी में है. इसके लिए चीन की भी मदद ली जा रही है, क्योंकि पाकिस्तान में लगातार चीनी कर्मचारियों पर हमले हो रहे हैं, इसकी वजह से लगातार वहां चीन के प्रॉजेक्ट का काम प्रभावित हो रहा है. अब खबर है कि पाकिस्तान सरकार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के ठिकानों के खिलाफ ऑपरेशन चला सकती है. इसके लिए मंजूरी दी जाने वाली है. खुरासान डायरी पोर्टल के अनुसार, पाकिस्तान सरकार सीमा पार आतंकवादी ठिकानों का पीछा करने और उन्हें खत्म करने में संकोच नहीं करेगी. शनिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक मीटिंग में चरमपंथ के खिलाफ अभियान चलाने को मंजूरी दी थी. इसे ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकाम नाम दिया गया है. इस अभियान के तहत उत्तरी वजीरिस्तान से लेकर बलूचिस्तान तक कार्रवाई की जाएगी. 

ऑपरेशन में चीन की ली जाएगी मदद
पाकिस्तानी अखबार ट्रिब्यून के अनुसार, इस कार्रवाई के लिए पाकिस्तान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार से कूटनीतिक प्रयास भी करेगा. बता दें कि अगस्त 2021 में काबुल में तालिबान की वापसी के बाद पाकिस्तान के अंदर TTP के हमले ज्यादा होने लगे, इस वजह से पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है. इस साल के पहले पांच महीनों में पाकिस्तान में आतंकी हमलों में काफी वृद्धि देखी गई. इसको लेकर ही पाकिस्तान ने अब अभियान शुरू किया है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के मुताबिक लिखा गया कि तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) पर रोक लगाने के लिए अफगानिस्तान को मनाने में चीन की भी मदद ली जाएगी.इससे पहले तो यह भी खबर आई थी कि चीन खुद अफगान तालिबान को मनाने की कोशिश करेगा. अब इसी कड़ी में यह खबर सामने आई है.

हमलों की वजह से चीन ने हड़काया था
इस साल की शुरुआत से ही पाकिस्तान में काफी आतंकी हमले हुए हैं. सबसे ज्यादा टारगेट पर चीनी कर्मचारियों को रखा गया है, क्योंकि पाकिस्तान में चीन निवेश से कई बड़े प्रॉजेक्ट चल रहे हैं. इन हमलों के चलते प्रॉजेक्टों का काम भी प्रभावित हुआ. पिछले दिनों चीन के दौरे पर गए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री को भी चीनी राष्ट्रपति शी जिनिपिंग ने इस मुद्दे पर घेरा था. हाल ही में पाकिस्तान की यात्रा पर आए चीनी मंत्री ने भी कहा था कि चरमपंथी हमलों के चलते चीनी निवेशकों का विश्वास हिल गया है. मंत्री ने चेतावनी दी कि बिना सुरक्षा के पाकिस्तान में कारोबारी माहौल नहीं बन सकता.इसको लेकर ही अब पाकिस्तान बड़े कदम उठाने वाला है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? US आर्मी का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान, जिसने मचाई तबाही
ईरान पर अटैक के लिए ट्रंप को क्यों निकालना पड़ा F-22 रैप्टर? सबसे खतरनाक, जिसने मचाई तबाही
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangkok Pub Fire: बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
बैंकॉक के पब में कैसे लगी आग? बाथरूम में मिलीं सबसे ज्यादा लाशें, 27 जिंदा जले, ये रहा मौतों का असली कारण
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड की जमानत पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget