एक्सप्लोरर

जाधव मामले में 17 जुलाई तक जवाबी एफिडेविट दाखिल कर सकता है पाकिस्तान: रिपोर्ट

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अख़बार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय को एक या दो दिन में भारत के एफिडेविट की कॉपी मिल जाएगी. अटॉर्नी जनरल का कार्यालय इस मामले को देख रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि खावर कुरैशी जिन्होंने शुरुआती तौर पर पाकिस्तान की पैरवी की थी वही इस मामले को आगे बढ़ा सकते हैं.

इस्लामाबाद: जासूसी के जुर्म में मौत की सजा काट रहे भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीजे- इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस) के सामने 17 जुलाई तक अपना जवाबी एफिडेविट दाखिल कर सकता है. मीडिया की रिपोर्ट में आज यह जानकारी दी गई. पाकिस्तान का यह एफिडेविट भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय अदालत में 17 अप्रैल को दाखिल किए गए नए वाद (abatement suit) के जवाब में होगा.

पाकिस्तान के प्रतिष्ठित अख़बार डॉन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पाकिस्तान के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय को एक या दो दिन में भारत के एफिडेविट की कॉपी मिल जाएगी. अटॉर्नी जनरल का कार्यालय इस मामले को देख रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि खावर कुरैशी जिन्होंने शुरुआती तौर पर पाकिस्तान की पैरवी की थी वही इस मामले को आगे बढ़ा सकते हैं.

बताते चलें कि भारतीय नागरिक जाधव को आतंकवाद और जासूसी के जुर्म में पाकिस्तान की सैन्य अदालत से मौत की सजा सुनाए जाने के बाद भारत ने पिछले साल मई में हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अदालत की शरण ली थी. जिसके बाद आईसीजे की 10 सदस्यीय बेंच ने 18 मई को मामले का निर्णय होने तक पाकिस्तान को सजा पर अमल ना करने को कहा था.

भारत ने अपने नागरिक कुलभूषण जाधव के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में एक नई याचिका दायर की थी. विदेश मंत्रालय ने बताया था कि पिछले साल 13 दिसंबर को आईसीजे में पाकिस्तान द्वारा दिए गए हलफनामे के जवाब में भारत ने दूसरी बार लिखित जवाबी हलफनामा दिया है.

आपको बता दें कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत द्वारा 47 साल के जाधव को पिछले साल मई में मौत की सजा सुनाई गई थी. पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने जाधव पर जासूसी और आतंकवाद के आरोप लगाए हैं. मामले में विदेश मंत्रालय ने कहा था, "ICJ के 17 जनवरी 2018 के आदेश को ध्यान में रखते हुए भारत ने कुलभूषण मामले में लिखित जवाब पेश किया."

मंत्रालय ने कहा था कि जाधव के अधिकारों की रक्षा के लिए भारत हरसंभव प्रयास के करेगा. ICJ के आदेश के बाद भारत ने मामले में 13 सितम्बर 2017 को लिखित हलफनामा दिया और पाकिस्तान ने पिछले साल 13 दिसम्बर को ‘जवाबी हलफनामा’ दायर किया. अब पाकिस्तान 17 जुलाई को अपना हलफनामा दाखिल करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
Live: दतिया में BJP को झटका! 10वें राउंड के बाद कांग्रेस लगभग 11 हजार वोट से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget