एक्सप्लोरर

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान, G20 देशों से मिली 80 करोड़ डॉलर की राहत

विश्व के 20 सबसे ज्यादा धनी देशों के समूह से पाकिस्तान ने इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर की राशि हासिल की थी.

पाकिस्तान काफी वक्त से नकदी संकट से जूझ रहा है. हालांकि अब ऐसी खबरें सामने आ रही है जिससे पाकिस्तान को थोड़ी राहत मिल सकती है. दरअसल, पाकिस्तान को जी20 के सदस्य देशों से आर्थिक सहायता मिली है. एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को जी20 के 14 सदस्य देशों ने आर्थिक मदद मुहैया करवाई है. इस मदद के तौर पर पाकिस्तान को 80 करोड़ अमेरिकी डॉलर की ऋण राहत मिली है. जबकि पाकिस्तान को अभी सऊदी अरब और जापान सहित समूह के छह अन्य देशों से अभी भी पुष्टि की जरूरत है.

जानकारी के मुताबिक विश्व के 20 सबसे ज्यादा धनी देशों के समूह से पाकिस्तान ने इस साल अगस्त तक 25.4 अरब डॉलर की राशि हासिल की थी. वहीं इस साल 15 अप्रैल को जी20 देशों ने पाकिस्तान के साथ ही कुल 76 देशों के ऋण पुनर्भुगतान को रोकने का ऐलान किया था. इस ऐलान के मुताबिक इनका ऋण पुनर्भुगतान मई से दिसंबर 2020 तक रोक दिया गया था. हालांकि इसके लिए प्रत्येक देश की ओर से औपचारिक अनुरोध करने की शर्त लगाई गई थी.

रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि पिछले सात महीनों के दौरान 14 देशों ने पाकिस्तान के साथ अपने समझौतों की पुष्टि की. इसमें पाकिस्तान को अब तक 80 करोड़ डॉलर की मदद की गई है. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दो अन्य देशों ने भी पाकिस्तान को मदद देने के लिए संपर्क किया था.

छह देशों ने नहीं की पुष्टि

वहीं आर्थिक मामलों के मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक छह देशों ने अभी तक ऋण राहत संबंधी समझौतों की पुष्टि नहीं की है. वहीं पाकिस्तान ने अभी तक जापान, रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और यूनाइटेड किंगडम के साथ ऋण पुनर्गठन के नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के स्वात में 1300 साल प्राचीन हिंदू मंदिर का चला पता, हिंदू शाही काल में निर्माण होने की बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान ने लिंडसे को मारा? ट्रंप के करीबी की मौत के तुरंत बाद जारी की डरावनी फोटो, अगला टारगेट कौन
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ईरान की हिट लिस्ट में ट्रंप से मेलोनी तक इन नेताओं के नाम? ईरानी मीडिया ने छापी 'मोस्ट वॉन्टेड' नेताओं की सूची
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'
ग्राहम लिंडसे के निधन पर आया US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'वो उन लोगों में से थे जो...'

वीडियोज

Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
गन्ने की खेती करने वाले किसान ध्यान दें, भारी बारिश में भी नहीं खराब होगी फसल, बस गांठ बांध लें ये 5 जरूरी बातें
Embed widget