एक्सप्लोरर

लद्दाख: माइनस 15 डिग्री तक गिरा पारा, द्रास में लोगों ने आइस रिंक में की मस्ती

लद्दाख में कड़ाके की ठंड के दस्तक देने के साथ ही पारा शून्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क चुका है. रविवार को लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 15 डिग्री पर पहुंच गया.

ठंड के मौसम की शुरुआत हो चुकी है. देश के कई हिस्सों में पारा माइनस में भी पहुंच चुका है. इसके साथ ही अब लद्दाख में भी कड़ाके की ठंड दस्तक दे चुकी है. वहीं ठंड के इस मौसम का स्थानीय लोग काफी लुत्फ भी उठा रहे हैं तो कई लोगों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है.

लद्दाख में कड़ाके की ठंड के दस्तक देने के साथ ही पारा शून्य से कई डिग्री नीचे लुढ़क चुका है. रविवार को लद्दाख के द्रास में पारा माइनस 15 डिग्री पर पहुंच गया. इसके साथ ही पिछली रात इस मौसम की अब तक की सबसे ठंडी रात रही, जिसके कारण नदी-नालों में पानी जमना भी शुरू हो गया है.

हालांकि स्थानीय लोग समय से पहले पड़ रही इस ठंड से परेशान भी नजर आ रहे हैं लेकिन कुछ युवा इस ठंड में आनंद की तलाश करने से भी नहीं चूक रहे हैं. दरअसल, द्रास में बने देश के पहले ओपन एयर नेचुरल आइस रिंक पर इस कड़ाके की ठंड में लोग मस्ती करते हुए दिखाई दिए हैं.

पानी जमना शुरू

अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर बने इस रिंक में कड़ाके की ठंड के चलते पानी जम चुका है. जिस पर इस मौसम में करगिल और द्रास के आइस हॉकी और आइस स्केटिंग के खिलाड़ी खेल के साथ काफी मजा उठा रहे हैं. द्रास में युवा निसार हुसैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से द्रास में बारिश और बर्फबारी के बाद ठंड में काफी इजाफा हुआ है, जिसके चलते आइस रिंक में पानी जमना शुरू हो गया है.

वहीं दूसरे शख्स सजाद अहमद ने बताया कि समय से पहले पड़ने वाली कड़ाके की ठंड से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लेकिन अगर सरकार इसी ठंड और बर्फबारी के चलते द्रास और करगिल में विंटर टूरिज्म को बढावा दे तो यहां के लोगो को भी मदद मिल सकेगी.

टेम्पररी छत की मांग

इसके अलावा एक खिलाडी मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि द्रास में काफी ज्यादा ठंड पड़ती है. इसलिए रिंक को इंडोर बनाने की जरूरत है ताकि खिलाड़ी आराम से प्रैक्टिस कर सकें. वहीं दूसरी तरफ यहां के लोग द्रास की ओपन रिंक पर टेम्पररी छत की भी मांग कर रहे हैं ताकि बर्फबारी और बारिश के दौरान भी युवा आइस रिंक पर मस्ती कर सकें.

बता दें कि द्रास दुनिया की दूसरी सबसे ठंडी जगह है. यहां साइबेरिया के बाद सबसे ज्यादा ठंड पड़ती है. द्रास में 1995 में पारा माइनस 60 डिग्री तक गिर गया था, जोकि एक रिकॉर्ड है. वहीं आमतौर पर द्रास में पारा माइनस 30 से 45 डिग्री तक गिर जाता है.

यह भी पढ़ें:

चीन से तनातनी के बीच लद्दाख में कड़ाके की ठंड के चलते सैनिकों के लिए बनाए गए स्पेशल टेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव
30 दिन जेल में रहे तो PM-CM पर क्या होगा एक्शन? संसदीय समिति ने दिया ये बड़ा सुझाव

वीडियोज

Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive
Ram Kapoor ने पहली बार बताया बचपन का दर्द, सुनकर खामोश हुआ Lock Upp 2
Bollywood News: दिलजीत दोसांझ की 'सतलुज' विवाद के बाद OTT पर सेंसरशिप की चर्चा तेज (12-07-2026)
Udne Ki Aasha: 😔Sachin टूट गया, अपने होने वाले बच्चे की मौत की खबर सुन सारे सपने हुए चकनाचूर। #sbs
Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना, कहा- 'जब तक सरकार...'
भरत तिवारी को इंसाफ दिलाने समर्थकों के साथ दिल्ली पहुंचा भाई, जंतर-मंतर पर दिया धरना
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की यास्तिका भाटिया ने शतक जड़ रचा इतिहास, तोड़ डाले 3 बड़े रिकॉर्ड
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
इंडिया गठबंधन में दरार! तमिलनाडु में DMK नहीं अपनाएगी केरल-बंगाल मॉडल! स्टालिन ने कांग्रेस को दिया झटका
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
19 साल के लड़के ने माता-पिता को छोड़ बचपन के दोस्त के नाम कर दी 28 करोड़ की संपत्ति, यूजर्स हैरान
Delhi University PG Admission 2026: DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
DU ने बदला पीजी एडमिशन का शेड्यूल, अब 15 जुलाई तक करनी होगी फीस जमा
Embed widget