एक्सप्लोरर

Pakistan Terrorist Shahid Latif: जानें कौन था पठानकोट हमले का मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ जो मारा गया? इंडियन एयरलाइंस हाइजैक में रह चुका है आरोपी

Pakistan: शाहिद लतीफ पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के लॉन्चिंग कमांडर के रूप में जाना जाता था.

Pakistan Terrorist Shahid Latif: भारत के पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ को बुधवार (11 अक्टूबर) को मार गिराया गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, लतीफ उर्फ बिलाल के साथ उसके दो सहयोगियों को भी तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर का रहने वाला था. वो भारत का मोस्ट वांटेड आतंकियों में से एक था. उसने साल 2016 में पठानकोट एयरफोर्स में 4 आतंकवादियों में घुसाने में मदद पहुंचाई थी.

शाहिद लतीफ पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के लॉन्चिंग कमांडर के रूप में जाना जाता था. एक रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान में बैठे लतीफ ने चार जैश आतंकवादियों के साथ कॉर्डिनेट किया और उन्हें एयरबेस पर हमला करने के लिए पठानकोट भेजा. शाहिद लतीफ को साल 1994 में आतंकवाद के आरोप में भारत में गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उसे साल 2010 में पाकिस्तान भेज दिया गया था. वो साल 1999 में इंडियन एयरलाइंस के फ्लाइट के हाईजैक में भी आरोपी रह चुका था. 

पठानकोट एयरफोर्स एयरबेस हमला
पठानकोट में 2 जनवरी 2016 को एयरफोर्स एयरबेस पर भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने हमला कर दिया था. लगभग चार दिनों तक चली गोलीबारी में सात सुरक्षाकर्मियों और एक नागरिक की मौत हो गई थी. इस मुठभेड़ में चार हमलावर भी मारे गये थे.

इसके 1 दिन के बाद यानी 3 जनवरी को आईईडी विस्फोट के बाद एयरबेस पर एक और सुरक्षा अधिकारी की मौत हो गई. हमले की जांच से पता चला कि हमलावर आतंकवादी जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी समूह से थे. इसके बाद मार्च में पठानकोट आतंकी हमले की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने अपने हाथ में ले ली थी.

जैश-ए-मोहम्मद इस्लामी चरमपंथी समूह
जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान स्थित एक इस्लामी चरमपंथी समूह है. इसका गठन मसूद अज़हर ने 2000 की शुरुआत में भारत की जेल से रिहा होने के बाद किया था. इसका समूह का उद्देश्य था कश्मीर को पाकिस्तान के साथ एकजुट करना. ये राजनीतिक रूप से कट्टरपंथी राजनीतिक दल, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजलुर रहमान गुट (JUI-F) के साथ जुड़ा हुआ है.

पाकिस्तान में इस साल आतंकवादियों की हत्या
पाकिस्तान में इस साल कई ऐसे आतंकवादियों की हत्या हुई है, जो भारत में मोस्ट वांटेड थे. उनमें से रियाज अहमद उर्फ ​​अबू कासिम को पिछले महीने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में एक मस्जिद के अंदर अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी गई थी.

उससे पहले मार्च में प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के एक शीर्ष कमांडर की पाकिस्तान के रावलपिंडी में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं फरवरी में अज्ञात बंदूकधारियों ने बंदरगाह शहर कराची में अल-बद्र मुजाहिदीन के पूर्व कमांडर सैयद खालिद रज़ा की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

ये भी पढ़ें:Israel-Hamas War: इजरायल सेना और हमास के बीच संघर्ष जारी, गाज़ा में मरने वालों की संख्या हुई 950, इजराइल के हालात भी हैं खराब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !
SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget