एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तानी सेना का दावा, भारत की ओर से दागी गई बिना वॉर हेड की अज्ञात मिसाइल, हो सकता था बड़ा हादसा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने कहा कि नौ मार्च को एक 'वस्तु' ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गिर गई.

पाकिस्तानी थल सेना ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि उसने कथित तौर पर भारत से उसके हवाई क्षेत्र में आ रही एक मिसाइल का पता लगाया है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में गिर गया. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने मीडिया से कहा कि नौ मार्च को शाम छह बजकर 43 मिनट पर एक तेज गति से उड़ने वाली वस्तु ने भारतीय क्षेत्र से उड़ान भरी और वह अपना मार्ग भटक कर पाकिस्तान के क्षेत्र में प्रवेश कर गयी तथा गिर गयी.

पाकिस्तान की एयर डिफेंस ने किया ट्रैक

पाकिस्तान का आरोप है कि 9 मार्च को भारत की तरफ से एक 'सुपरसोनिक प्रोजेक्टाइल' (फ्लाईंग ओब्जेक्ट) फायर किया गया था. पाकिस्तान ने आशंका जताई थी कि ये एक सुपरसोनिक मिसाइल थी जो हरियाणा के सिरसा से दागी गई थी. सिरसा में भारतीय वायुसेना का एक अहम एयर बेस है. पाकिस्तान की एयर-डिफेंस ने इसे ट्रैक किया था. 

हो सकता था बड़ा हादसा

खुद पाकिस्तानी सेना की मीडिया विंग, आईएसपीआर के डीजी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि ये मिसाइल बिना वॉर-हेड की थी (यानि इसमे बारूद इत्यादि नहीं था और अभ्यास के लिए फायर की गई थी) और राजस्थान के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में जाकर गिरनी थी लेकिन ये पाकिस्तान के मिया चुन्नू इलाके में जाकर गिर गई. पाकिस्तान का आरोप है कि इससे कोई जानमाल का तो कोई नुकसान नहीं हुआ लेकिन ये इंटरनेशनल एविएशन सेफ्टी के प्रतिकूल थी और इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता था. 

नहीं हुआ जान-माल का नुकसान

उसके गिरने से असैन्य इलाकों को कुछ नुकसान हुआ है, लेकिन इसमें किसी की जान नहीं गई. हालांकि पाकिस्तान के इस आरोप पर भारत की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गयी है. मेजर जनरल इफ्तिखार ने कहा कि अज्ञात वस्तु (मिसाइल) बुधवार रात पंजाब के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में गिर गयी.

सतह से किया गया है लॉंच

इसे सतह से लॉन्च किया गया था. इसका पता चलने पर पाकिस्तान वायु सेना ने अपना तरकीबी अभियान शुरू किया. उन्होंने कहा कि मिसाइल की उड़ान ने पाकिस्तान और भारत दोनों ही देशों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया है. भारत को यह बताना चाहिए कि इसका क्या कारण है. यह एक बड़ी विमानन आपदा हो सकती थी. 

UP Election Result: 'हठ योग' से 'राज योग' को वश में करने वाले बन गए योगी आदित्यनाथ

UP Election Result: यूपी में BJP की जीत ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल मीडिया में भी छाए पीएम मोदी और सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
Xप्लेन: इमरान ने क्यों मुनीर के सामने किया सरेंडर, आर्मी चीफ PM के बराबर ताकतवर!
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
अलास्का में बड़ा हादसा: 8 लोगों को ले जा रहा चार्टर प्लेन क्रैश
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget