एक्सप्लोरर

विदेशों में फंसे हुए हैं OCI कार्ड धारक, फिलहाल वापसी की उम्मीद कम

OCI कार्ड धारक विदेशों में फंसे हुए हैं जिनकी फिलहाल वापसी की उम्मीद कम है.बड़ी संख्या में OCI कार्ड होल्डर ऐसे हैं जो वतन वापसी की राह देख रहे हैं.

नई दिल्ली: भारत सरकार विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए बड़ा कार्यक्रम चला रही है. मगर बड़ी तादाद में OCI कार्ड धारक ऐसे हैं जो कि विदेशों में फंसे हुए हैं और भारत वापस आना चाहते हैं पर फिलहाल OCI धारकों को देश-वापसी के इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

भारत का मिशन वंदे भारत, ऐसा मिशन जिसके तहत लॉकडाउन के एलान के चलते विदेशों में फंसे भारतीय को हवाई और समुद्र के रास्ते भारत वापस लाने की नीती बनाई गई. विदेश मंत्रालय के मुताबिक ये अपनी तरह का सबसे बड़ा मिशन है. जिसके तहत करीब 1.8 मिलियन भारतीयों को वापस लाया जाना है. मगर इसके बावजूद विदेशों में फंसे लाखों OCI कार्ड धारक ऐसे हैं जिन्हें देश-वापसी के इस कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनाया गया है और वो इससे बहुत हताश और निराश हैं.

OCI का मतलब क्या होता है

OCI मतलब Oversees Citizens of India जिनके पास वोटिंग राइट्स, पॉलिटिकल ऑफिसेस ज्वाइन करने और कुछ कैटेगरी के जमीन खरीदने का अधिकार छोड़ एक आम भारतीय की तरह बाकी सभी सहूलियतें होती हैं. विदेश मंत्रालय के मुताबिक विदेशों में भारतीय मूल के करीब 28 मिलियन लोग रहते हैं, जिनमें से करीब 6 मिलियन OCI कार्ड धारक हैं. समस्या इस बात की है बड़ी संख्या में ऐसे OCI कार्ड होल्डर ऐसे हैं जो लॉकडाउन के बाद से विदेशों में फंसे हुए हैं, वापस आना चाहते है पर फिलहाल इन लोगों को मिशन वंदे भारत का हिस्सा नहीं बनाया गया है.

सरकार का कहना है कि पहले चरण में उनको वापस लाया जा रहा है जो या तो माइग्रेन्ट लेबर हैं, जिनका प्रत्यरपण होना है, जिनका short term visa रहा हो, कोई मेडिकल इमरजेन्सी हो, वरिष्ठ नागरिक हो, गर्भवती महिलाएं हो, फंसे हुए छात्र हो या फिर किसी कि मृत्यु हो गई हो. सरकार का कहना है कि विदेशी नागरिकों और OCI कार्ड धारकों को फिलहाल इसका हिस्सा नहीं बनाया गया है.

ABP News ने सरकार से इस बारे में पूछा तो सरकार के सूत्रों ने बताया कि फिलहाल विदशो से भारतीयों को वापस लाने की नीति केवल सबसे ज्यादा जरूरतमंद लोगों के लिए बनाई गई है लेकिन ऐसा नहीं की सरकार OCIs के बारे में नहीं सोच रही, पहले चरण में इन लोगों को वापस लाने के बाद इस बात की संभावना है कि OCIs को भी वापस लाने के मिशन में शामिल कर लिया जाए.

असल में लाखों OCI कार्ड धारकों को तब झटका लगा था जब अचानक ही भारत सरकार ने महज 24 घंटो के नोटिस पर 15 अप्रैल तक वीजा फ्री ट्रैवेल की सुविधा को सस्पेंड कर दिया था. यहां तक की 8 मई को एक बार फिर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया कि अगले फैसले तक ये सुविधा सस्पेडेड रहेगी और ना ही फिलहाल मिशन वंदे भारत मे इन लोगों को शामिल किया गया है.

अब बड़ी संख्या में OCI कार्ड होल्डर ऐसे हैं जो विदेशों में फंसे हुए है और वतन वापसी की राह देख रहे हैं. इस बीच अगर किसी OCI कार्ड धारक की मृत्यु हो गई तो उनके पार्थिव शरीर को भी जरूर वापस लाया गया है.

ये भी पढ़ें-

जम्मू-कश्मीर: सरकार ने शराब पर 50 प्रतिशत अतिरिक्त एक्साइज ड्यूटी लगाई

लॉकडाउन में अपने घर पहुंची एक मां ने कहा- सब ठीक से आए हैं, याद दिलाया नीतीश का ये नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget