एक्सप्लोरर

North Korea: तानाशाह किम जोंग ने लिया उत्तर कोरिया की परमाणु क्षमता को अधिकतम गति से बढ़ाने का संकल्प

हमारे परमाणु बलों का मूल लक्ष्य युद्ध को रोकना है, लेकिन हमारी जमीन पर कोई अवांछनीय स्थिति उत्पन्न होती है, तो हमारे परमाणु बलों को युद्ध को रोकने के अभियान तक सीमित नहीं रखा जाएगा.

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने एक सैन्य परेड के दौरान दिए भाषण में देश की परमाणु क्षमता को ‘‘अधिकतम गति’’ से बढ़ाने का संकल्प किया और किसी देश द्वारा उकसाने पर उसके खिलाफ इसके इस्तेमाल की धमकी भी दी. सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी. किम के इस बयान से स्पष्ट है कि अमेरिका और अन्य प्रतिद्वंद्वियों से रियायतें हासिल करने के वास्ते दबाव बनाने के लिए उत्तर कोरिया आगे भी हथियारों का परीक्षण जारी रखेगा.
 
उत्तर कोरिया ने अपनी सेना की स्थापना की 90वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार रात को राजधानी में एक सैन्य परेड निकाली. सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ ने मंगलवार को एक खबर में बताया कि प्योंगयांग प्लाजा में आयोजित परेड में शामिल हुए लोगों और सैनिकों से किम ने कहा, ‘‘ हम अपने देश के परमाणु बलों को अधिकतम गति से मजबूत करने और विकसित करने के उद्देश्य से कदम उठाते रहेंगे.’’
 
परमाणु बलों का मूल लक्ष्य युद्ध को रोकना है
 
उन्होंने कहा, ‘‘ हमारे परमाणु बलों का मूल लक्ष्य युद्ध को रोकना है, लेकिन अगर हमारी जमीन पर कोई अवांछनीय स्थिति उत्पन्न होती है, तो हमारे परमाणु बलों को युद्ध को रोकने के अभियान तक सीमित नहीं रखा जाएगा.’’ किम ने कहा, ‘‘ अगर किसी भी बल ने, चाहे वह कोई भी हो, हमारे मौलिक हितों का उल्लंघन करने की कोशिश की तो हमारे परमाणु बल निश्चित तौर पर अपने दूसरे मिशन में जुट जाएंगे.’’
 
परेड में कई आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया
 
KCNA के अनुसार, परेड में कई आधुनिक हथियारों को प्रदर्शित किया गया, जिसमें से एक मिसाइल संभावित रूप से अमेरिका तक पहुंचने की क्षमता रखती थी. साथ ही टैंक, बख्तरबंद वाहन, तोपखाने और कई रॉकेट लॉन्चर भी परेड में नजर आए. किम ने हाल के महीनों में कई मिसाइल परीक्षण किए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि प्रतिबंधों में राहत और अन्य रियायतें हासिल करने के लिए अमेरिका पर दबाव बनाने के मकसद से उत्तर कोरिया ऐसा कर रहा है. उत्तर कोरिया ने इस साल 13 बार हथियारों का परीक्षण किया है, जिसमें एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण भी शामिल है. 2017 के बाद पहली बार इस साल अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया गया था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget